Daily Political Update: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, तो केजरीवाल ने भाजपा को जमकर घेरा

Daily Political Roundup: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और उनके बेटे नकुल के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह ने कहा कि कमल नाथ ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की है।

ऐसे में उनसे ऐसी उम्‍मीद भी कैसे कर सकते हैं। वहीं, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला।

daily political roundup update today mp congress kamalnath BJP national council meeting delhi aap

वहीं, किसान आंदोलन के पांचवें दिन किसान पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर डटे हुए है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने एक बार फिर सरकार को हिदायत दी है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

बेटे समेत BJP में शामिल हो सकते हैं कमलनाथ

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ अपने बेटे नकुल के साथ दिल्‍ली पहुंचे हैं। अटकलें हैं कि वह अपने बेटे नकुल के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस पर कमलनाथ ने कहा कि अगर ऐसी कोई बात होगी तो वह जरूर बताएंगे। वहीं, इन कयासों पर कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नेहरू-गांधी परिवार के साथ की है। ऐसे में उनसे ऐसी उम्‍मीद भी कैसे कर सकते हैं।

केजरीवाल ने भाजपा को जमकर घेरा

दिल्‍ली विधानसभा में शनिवार को विश्वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर जमकर गरजे। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई, इसलिए विश्वास प्रस्‍ताव लाना पड़ा। इस समय आप बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, यही वजह है कि उस पर हर तरफ से हमले हो रहे हैं। इस दौरान उन्‍होंने कहा, वह लोग मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन मेरी सोच को नहीं।

दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आयोजन हाे रहा है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत तमाम दिग्‍गज शामिल हुए। इस दौरान जे.पी. नड्डा ने कहा कि दशक के भारतीय जनसंघ और भाजपा के इतिहास में हमने हर कालखंड को देखा है। हमने आपातकाल और संघर्ष भी देखा, चुनाव में हारने और जीतने की प्रक्रिया भी देखी, लेकिन हम सभी को बहुत खुशी है कि पिछला दशक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उपलब्धियों से भरा हुआ रहा।

रिवाबा जडेजा ने कर दी भविष्यवाणी

भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्‍हाेंने कहा कि गुजरात में 26 लोकसभा सीटों पर 5 लाख से भी ज्यादा वोटों की बढ़त के साथ भाजपा जीतने वाली है। रिवाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार 400 के पार वाला नारा भी सफल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+