Daily Political Update: राहुल गांधी बोले- मोदी को 'परमात्मा' ने अंबानी-अडानी के लिए भेजा, पीएम ने किया पलटवार
Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सबने मिलकर चक्रवात का मुकाबला किया। केंद्र से राज्य सरकार को हर संभव मदद मिल रही है। आज भारत विकसित हो रहा।
इस विकास का सबसे मजबूत पिलर पूर्व भारत है। उधर, उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को परमात्मा ने अंबानी और अडानी की मदद के लिए भेजा है। रैली में अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

कांग्रेस टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सबने मिलकर चक्रवात का मुकाबला किया। केंद्र से राज्य सरकार को हर संभव मदद मिल रही है। आज भारत विकसित हो रहा। इस विकास का सबसे मजबूत पिलर पूर्व भारत है। आपने मुझे 10 साल पहले अवसर दिया तो मैंने गारंटी दी थी कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। अब मोदी की गारंटी है कि जिसने खाया है उससे बाहर निकालूंगा और जिसका खाया है उसको मैं लौटाऊंगा। पीएम ने कहा, "बंगाल को पहले कांग्रेस ने लूटा और फिर लेफ्ट ने। अब टीएमसी इसे दोनों हाथों से लूट रही है।
राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी के देवरिया में चुनावी रैली का आयोजन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रैली में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बाकी सभी लोग बायोलॉजिकल हैं लेकिन नरेंद्र मोदी जी बायोलॉजिकल नहीं हैं। उन्हें 'परमात्मा' ने अंबानी और अडानी की मदद के लिए भेजा है, लेकिन 'परमात्मा' ने उन्हें किसानों और मजदूरों की मदद के लिए नहीं भेजा। ये कैसे 'परमात्मा' हैं?
यह भविष्य का चुनाव: अखिलेश यादव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा, "यह चुनाव सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए भी है। रोटी, कपड़ा और मकान लेकिन सबसे पहले हमें बचाना है संविधान। जो सुनाते रहे मन की बात, अब होगी संविधान की बात।"
ओडिशा में नहीं रुका पलायन: शाह
लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जगपुरी में चुनाव सभा को संबोधित करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा, "ओडिशा में 25 साल से नवीन बाबू मुख्यमंत्री हैं, मगर आज भी यहां से पलायन नहीं रुका। मैं आपसे वादा करता हूं कि एक बार भाजपा की सरकार बना दीजिए, 5 साल में ही हर ओडिया युवा को यहीं रोजगार मिले, ऐसा ओडिशा हम बनाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications