Daily Political Update: किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा, तो नीतीश पर फिर गरजे तेजस्‍वी

Daily Political Roundup: किसान संगठनों के भारत बंद का शुक्रवार को मिला जुला असर दिखा। पंजाब में किसानों के समर्थन में कई जगह बंद रखा गया। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उधर, भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

daily political roundup update today farmer protest rahul gandhi over bjp nitish kumar tejaswi yadav

वहीं, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने कहा कि उनको ईडी का डर था या सीबीआई का, पर वह भाजपा में क्‍यों गए, इसका उनके पास कोई जवाब नहीं। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

किसान आंदोलन में शामिल होने पर बोले राकेश टिकैत

किसान आंंदोलन के दौरान शुक्रवार को शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच तकरार देखने को मिली। किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के तहत कई जगह प्रदर्शन किया गया। इसी बीच किसान आंदोलन में शामिल होने को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे हैं। राकेश टिकैत ने कहा कि उनका अभी दिल्‍ली जाने की कोई योजना नहीं है, लेकिन शनिवार को सिसौली में आयोजित होने वाली पंचायत में इस पर फैसला लिया जाएगा।

किसान आंदोलन पर बोले अनुराग ठाकुर

किसान आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसानों के साथ वार्ता के लिए रविवार का दिन तय किया गया है। उम्‍मीद है कि आगामी बैठक में सकारात्‍मक चर्चा होगी और सरकार किसानों के मुद्दे को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। ठाकुर ने आगे कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है, उन्हें अपने यहां कानून-व्यवस्था बनानी है। प्रदर्शनकारियों से भी उम्‍मीद है कि वह कोई हिंसा या तोड़फोड़ नहीं करेंगे।

राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। राहुल गांधी ने जनसभा को संबाेधित करते हुए कहा कि मीडिया में कभी किसान या मजदूर का चेहरा नहीं दिखाया जाता, क्‍योंकि वो मजदूरी करते हैं, वो भूखे मरते हैं। पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को दिखाया गया, क्‍योंकि हिंदुस्‍तान के सभी अमीर लोग उसमें थे। लेकिन एक गरीब, किसान या मजदूर नहीं दिखाई दिया। आज देश में युवा और किसानों की बात नहीं हो रही। सिर्फ अडाणी और अंबानी की बात हो रही है। सरकार सबकुछ अडाणी को दे रही है।

नीतीश पर फिर गरजे तेजस्‍वी

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शुक्रवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्‍होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "नीतीश कुमार भाजपा में चले गए। उनके पास कोई जवाब नहीं है कि वो भाजपा में क्यों चले गए। हम नहीं बता सकते कि उन्हें ED का डर है या CBI का। प्रधानमंत्री मोदी जवाब नहीं देना चाहते हैं। अगर विपक्ष सवाल पूछते रहे तो प्रधानमंत्री मोदी CBI, ED और IT को हमारे पीछे लगा देते हैं। हम लोग डरने वाले नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+