Daily Political Update: 'कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह', टोंक में पीएम मोदी ने साधा निशाना
Daily Political Roundup: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के टोंक में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा भी सुनना गुनाह हो गया। यह केवल मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं।
वहीं, पीएम मोदी की घुसपैठियों वाली टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। उधर, राजस्थान में BJP नेता सीपी जोशी का विवादित बयान सामने आया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह: पीएम
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने आज राजस्थान के टोंक में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके राज में हनुमान चालीसा भी सुनना गुनाह हो गया है। यह लोग केवल मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। लेकिन, ये भाजपा की गारंटी है कि अब हनुमान चालीसा भी गाएंगे और राम नवमी भी मनेगी।
घुसपैठियों वाली पर टिप्पणी पर विवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घुसपैठियों वाली टिप्पणी के खिलाफ आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और प्रधानमंत्री के खिलाफ शिकायत सौंपी। कांग्रेस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं और हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा कर रहे हैं।
भाजपा नेता का विवादित बयान
राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने उदयपुर के भींडर में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जय श्री राम बोलने में परेशानी होती है, मेरा दावा है कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो बाबर का बच्चा बच्चा भी जय श्री राम बोलेगा। इस दौरान सीपी जोशी ने कांग्रेस पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप भी लगाया।
मोदी फिर बनेंगे पीएम: नीतीश कुमार
बिहार के कटिहार में सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी के समर्थन में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा, "मैं आपसे वोट मांगने आया हूं। मैं चाहता हूं कि हम 40 सीटें जीतें और हम देश में 400 सीटें जीतेंगे। नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे, देश आगे बढ़ेगा, बाकी लोगों ने आज तक कोई काम नहीं किया, सिर्फ पैसा कमाने में लगे रहेंगे।''












Click it and Unblock the Notifications