Daily Political Update: अमित शाह के फेक वीडियो केस में दो नेता गिरफ्तार, पीएम ने कांग्रेस पर कसा तंज
Daily Political Roundup: कर्नाटक से उठे कथित सेक्स स्कैंडल मामले के बाद देश की राजनीति में भूचाल मचा है। इसी बीच जेडीएस ने सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित कर दिया गया है।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में पुलिस ने दो नेताओं को गिरफ्तार किया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...
प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन
कथित सेक्स स्कैंडल मामले में जेडीएस ने एक्शन लेते हुए सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रज्वल के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि प्रज्वल का सस्पेंशन एसआईटी जांच तक है। उन्होंने कहा कि मैंने गलत करने वाले का कभी साथ नहीं दिया। इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का नाम लेना गलत है। कांग्रेस हमारे परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रही है।
शाह के फेक वीडियो में दो नेता गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सहित सात राज्यों के 16 नेताओं को तलब किया है। वहीं, मामले में कई राज्यों में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के पीए सतीश और एक AAP कार्यकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने फेक वीडियो मामले में भाजपा और गृह मंत्रालय (एमएचए) की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
मोहब्बत की दुकान में बेचे जा रहे फेक वीडियो: पीएम
महाराष्ट्र के धाराशिव में सार्वजनिक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके फेक वीडियो उनकी 'मोहब्बत की दुकान' में बेचे जा रहे हैं। वे मोदी के भाषणों और आवाज का उपयोग करके नकली वीडियो बना रहे हैं। कांग्रेस हार से बहुत डरती है।" पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।
राहुल और प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी पर बोले शाह
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन भ्रम की स्थिति मात्रा से पता चलता है कि उनमें आत्मविश्वास की कमी है। उत्तर प्रदेश में स्थिति यह है कि वे अपनी पारंपरिक सीटें छोड़कर भाग गए हैं।''












Click it and Unblock the Notifications