Daily Political: मणिपुर हिंसा पर प्रियंका ने मोदी को घेरा, INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे का मुद्दा गरमाय
Daily Political Roundup: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने बचे हैं। जनवरी में ठंड के साथ सियासी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। विपक्षी दलों के गुट 'इंडिया' में एक तरफ सीट बंटवारे का मुद्दा सुर्खियों में छाया हुआ है।
वहीं, दूसरी तरफ नए हिट-एंड-रन कानून को लेकर कड़ी सजा के प्रावधान को कई राज्यों में ट्रक चालक केंद्र सरकार को अपनी नाराजगी आंदोलन के जरिए जाहिर कर रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा मणिपुर की हिंसा पर मोदी सरकार को घेरने से भी पीछे नहीं हटीं। आइए जानते हैं पूरे दिन का पॉलिटिकल हाल...

तेलंगाना में बीजेपी Vs कांग्रेस
कलेश्वरम परियोजना पर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी के बयान पर तेलंगाना के मंत्री और कांग्रेस नेता उत्तम कुमार रेड्डी कहते हैं, "मैं आज जी किशन रेड्डी के बयान की निंदा करता हूं। 10 साल से केंद्र में बीजेपी और राज्य में बीआरएस सरकार चला रही है। हम 20 दिन पहले सत्ता में आए हैं। सबसे पहले, आपका बयान और आपके आरोप झूठे हैं। हम देखते हैं कि आपके केंद्रीय संगठन जैसे पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन और आरबीआई के तहत बैंकों ने कालेश्वरम परियोजना को वित्तपोषित किया है। आप इसके लिए जिम्मेदार हैं।
असम में बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा
असम बीजेपी के अध्यक्ष भाबेश कलिता ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा कि कांग्रेस ने देश को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने उत्तर-पूर्व को बर्बाद कर दिया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तरह एक यात्रा का आयोजन कर रहे हैं, और उत्तर-पूर्व में आएंगे, लेकिन लोग कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं करेंगे। नॉर्थ-ईस्ट में जो प्रगति हुई है, वह पीएम मोदी की वजह से हुई है।
'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर TMC ने साफ किया अपना रुख
'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि सीट बंटवारे की प्रक्रिया चल रही है, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी जैसे राष्ट्रीय नेता इस पर विचार कर रहे हैं। 'बंगाल कांग्रेस का एक' सेक्शन बीजेपी का दलाली कर रहे हैं। 2021 में, जब टीएमसी बीजेपी को हरा रही थी, बंगाल में कांग्रेस ने वोट विभाजन के लिए और बीजेपी को ऑक्सीजन देने के लिए सीपीआई (एम) के साथ गठबंधन किया। लेकिन, उन्हें शून्य मिला...कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को देखना चाहिए इसमें। ममता बनर्जी दिल्ली में बीजेपी को हटाने में आपकी (कांग्रेस) मदद कर रही हैं और आपकी बंगाल इकाई और उनके अध्यक्ष बीजेपी को ऑक्सीजन दे रहे हैं।
नए हिट-एंड-रन कानून पर गरमाया मुद्दा
वहीं, नए हिट-एंड-रन कानून को लेकर कड़ी सजा के प्रावधान को लेकर कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। ऐसे में केंद्र सरकार को बैठक बुलानी पड़ी है। दरअसल, ट्रक ड्राइवरों के आंदोलन करने के कारण जगह-जगह चक्का जाम हो गया है।
मणिपुर को लेकर प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर में हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी की आलोचना की। कहा कि महान बनने के लिए महानता के विज्ञापन पर्याप्त नहीं होंगे। प्रियंका ने कहा कि मणिपुर में चार लोगों की हत्या कर दी गई। कई लोग घायल हैं, कई जिलों में कर्फ्यू है। आठ महीने से मणिपुर के लोग हत्या, हिंसा और तबाही झेल रहे हैं। यह सिलसिला कब रुकेगा? मणिपुर की सभी पार्टियों के नेताओं के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली आकर प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था। लेकिन, उन्होंने आज तक समय नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications