Daily Political Roundup: कर्नाटक में उपद्रव से लेकर गणतंत्र दिवस परेड पर सियासत तक, जानें पॉलिटिकल हाल

Daily Political Roundup: जैसे-जैसे, लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। कहीं, भाषा को लेकर हंगामा हो रहा है, तो कहीं गणतंत्र दिवस परेड पर सियासत देखने को मिल रही है। बुधवार को कर्नाटक में भाषा विवाद ने धीरे-धीरे उपद्रव का रूप ले लिया।

कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजी साइनबोर्ड फाड़ दिए। जल्द से जल्द सभी साइन बोर्डों पर '60% कन्नड़' की मांग करते हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। कई प्रदर्शनकारियों ने, दुकानों पर हमला करते हुए अंग्रेजी साइनेज को फाड़ दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हंगामा रुका। आइए जानते हैं दिनभर का पॉलिटिकल अपडेट...

Daily Political Roundup

राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' में नहीं होंगी ममता
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' (प्रतिष्ठा) में शामिल होने की संभावना नहीं है। कहा कि ममता बनर्जी या टीएमसी के किसी अन्य प्रतिनिधि के अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है। हम राजनीति को धर्म के साथ मिलाने में विश्वास नहीं करते हैं।

महागठबंधन में फूट पर तेजस्वी का जवाब
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में फूट की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि विरोधियों का काम अटकलें लगाना और हमारा काम प्रदेश का विकास करना है जिसमें हमारी सरकार लगी हुई है। उन्होंने कहा कि ये ऐसे ही बयानबाज हैं और इनकी बेचैनी स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार सारे वादे पूरी कर रही है।

मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर एक गैरकानूनी संघ
मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट) (एमएलजेके-एमए)को यूएपीए के तहत गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक गैरकानूनी संघ घोषित किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र-विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं। आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं।

अयोध्या रेलवे स्टेशन का बदला नाम
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'अयोध्या धाम जंक्शन' कर दिया गया है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि यह अयोध्या धाम ही है, इसका नाम अयोध्या धाम रखा जाना चाहिए था, इसलिए पीएम मोदी के निर्देशानुसार रेल मंत्री ने यह पहल की। मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं।

गणतंत्र दिवस परेड पर सियासत!
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर गणतंत्र दिवस परेड को लेकर हमला बोला है। मान ने कहा कि पिछले साल गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी नहीं थी। 2024 के लिए भी उन्होंने (केंद्र सरकार) गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी शामिल करने से इनकार कर दिया। हमने पत्र भी लिखा लेकिन पंजाब का नाम नहीं है।

मान के बयान पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने करारा जवाब दिया। कहा कि पिछले 9 सालों से यह अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली रही है, ऐसी परियोजनाएं और योजनाएं भेजते हैं जिनके खारिज होने की संभावना होती है, और फिर बेईमानी का रोना रोते हैं। और वह पंजाब में भगवंत मान से भी यही करवा रहे हैं... पिछले साल भी पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई झांकी को नया रूप दिया गया था, जिसके कारण उसे खारिज कर दिया गया था। इस साल भी वही कहानी दोहराई गई... जब अंतिम सूची आई 20 राज्यों की झांकियां जारी की गईं, भगवंत मान ने तुरंत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और बेईमानी का रोना रोने लगे।

हिंदू धर्म पर राजनीति, भिड़ी कांग्रेस-बीजेपी
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सैम पित्रोदा जैसे लोगों का भारत से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने ईवीएम और राम मंदिर पर भी सवाल उठाए। हो सकता है कि उन्हें भगवान...भगवान राम पर भरोसा न हो और हमारे रीति-रिवाज उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितनी बेरोजगारी। सैम पित्रोदा जैसे लोगों को हमारी संस्कृति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

दरअसल, सैम पित्रोदा ने कहा था कि भारत के लोगों को यह तय करना होगा कि वे हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं या वे एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं, जो वास्तव में धर्मनिरपेक्ष हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+