दबंगों ने लड़की का सिर मुंडवा कर गांव में घुमाया, दारोगा बोले- जाओ मोदी से करो शिकायत

वाराणसी। वाराणसी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था किस तरह चरमरा चुकी है। यहां एक दलित किशोरी और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने किशोरी के बाल मुंडवा कर ना सिर्फ उसकी जमकर पिटाई की बल्कि उसे पूरे गांव में घुमाया। पुलिस ने असंवेदशीलता की हद भी पार कर दी जब इस संबंध में उन्हें जानकारी दी गई।

Daabangs shaved off girl's hair ask victim to seek justice from PM Modi
पुलिस चौकी पर जब इसकी जानकारी दी गई तो वहां तैनात चौकी इंचार्ज ने उन्‍हें शिकायत के लिए पीएम नरेन्‍द्र मोदी के पास जाने की सलाह दे डाली। हालांकि इस संबंध में अब पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बड़ागांव थानान्‍तर्गत कोइराजपुर गांव की हरिजन बस्ती में रहने वाली एक दलित किशोरी अपनी ही जाति के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग के चक्‍कर में घर से भाग गई थी।

रविवार को युवक के परिजन दोनों को खोज कर ले आये। इसके बाद उनमें से ही कुछ दबंग लोगों ने पहले किशोरी और युवक के बाल मुंडवा दिए बाद में किशोरी की पिटाई की गई और पूरे गांव का चक्‍कर लगवाया गया। इस बात की शिकायत जब पीडि़त पक्ष ने नजदीकी पुलिस चौकी पर की तो वहां तैनात दारोगा ने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते जाओ मोदी जी के पास शिकायत करो। बाद में पुलिस चौकी से निराश होकर पीड़ित परिवार बड़ागांव थाने पर पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+