Cyclone Yaas Landfall: बालासोर और धामरा के बीच लैंडफॉल शुरू, जानिए कब शांत होगा 'यास'?
नई दिल्ली, 26 मई। चक्रवाती तूफान 'यास' आज ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा पोर्ट से टकरा गया है, इस वक्त वहां 140 से 150 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही है और समुद्र में बड़ी-बड़ी लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने पहले से ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। दोनों राज्यों ने करीब 12 लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है तो वहीं बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश में भी तूफान के चलते बारिश का अलर्ट जारी है।

Cyclone Yaas ओडिशा में यास मचा रहा तबाही
तूफान के बारे में अहम जानकारी देते हुए ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने मीडिया से कहा कि 'लैंडफॉल की प्रक्रिया 3 से 4 घंटे तक चलेगी, ये सुबह 9 बजे से प्रारंभ है और हम उम्मीद कर रहे हैं यह बालसोर में एक बजे तक पूरी हो जाएगी, उसके बाद ये मयूरभंज जिले की ओर रूख करेगा और 3-4 घंटे के बाद ये शांत होगा। इस दौरान 120-140 किमी की हवाएं चलेंगी।'
Recommended Video

फान से निपटने के पुख्ता इंतजाम
गौरतलब है कि इस तूफान से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने कोलकाता जाने वाली 38 यात्री ट्रेनों को 29 मई तक रद्द कर दिया है तो वहीं कोलकाता एयरपोर्ट आज शाम 7.45 बजे तक बंद हो गया है। आईजी कोस्ट गार्ड का कहना है कि 'यास' चक्रवात के लिए हमारी तैयारियां इतनी ज्यादा है कि किसी इंसान की मृत्यु नहीं होगी। हमने 19 जहाज और 4 एयरक्राफ्ट तैयार रखे हैं और अंडमान में भी हमारे जहाज तैयार है। नेवी-वायुसेना के जहाज भी पूरी तरह से रेडी है।

Cyclone Yaas भारी बारिश का अलर्ट जारी
ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी । दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। धूल भरी आंधी की रफ्तार 25 से 30 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। यूपी के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

'चक्रवात' तेज हवाओं के साथ हाई टाइड्स
पारादीप में तेज हवाओं के साथ हाई टाइड्स हो रहा है, भयंकर लहरें उठ रही हैं। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।मालूम हो कि दरअसल लो एयर प्रेशर की वजह से वायुमंडल में व्याप्त गर्म हवा तेज आंधी में तब्दील हो जाती है, जिसे कि 'चक्रवात' कहा जाता है। ये काफी भयंकर होते हैं। ये जब आते हैं तो काफी बारिश होती है और तेज हवाएं चलती हैं।












Click it and Unblock the Notifications