Cyclone Tauktae 2021: केरल ही नहीं गुजरात-महाराष्ट्र और गोवा में भी तबाही मचा सकता है 'चक्रवात', Alert जारी

नई दिल्ली, 13 मई। कोरोना संकट के बीच भारत पर साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही ये जानकारी दी थी कि 16 मई को केरल के तट पर चक्रवात 'टूकटा' दस्तक दे सकता है, इस दौरान बहुत तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी, समुद्र में ज्वार भी आ सकता है इसलिए उसने 14-18 मई तक मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका है। तो वहीं आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट कहता है कि ये चक्रवात केवल केरल पर ही नहीं बल्कि गुजरात , महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों पर भी भारी असर डालेगा और इस वजह से यहां भी अलर्ट जारी है।

Recommended Video

    Cylcone Taukate: 17-18 मई को Kerala, Gujarat समेत यहां तबाही मचा सकता है च्रकवात | वनइंडिया हिंदी
     गुजरात-महाराष्ट्र में भी तबाही मचा सकता है 'चक्रवात'

    गुजरात-महाराष्ट्र में भी तबाही मचा सकता है 'चक्रवात'

    इस तूफान का खतरा केरल और गुजरात पर सबसे ज्यादा है, अनुमान के मुताबिक गुजरात के वेस्टर्न कोस्ट पर ये अटैक कर सकता है, जिसकी वजह से यहां 17-18 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

    गुजरात के मुख्ममंत्री रूपाणी ने दिए निर्देश

    गुजरात के मुख्ममंत्री रूपाणी ने दिए निर्देश

    मौसम विभाग के अलर्ट के बाद गुजरात के मुख्ममंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को अधिकारियों संग एक बैठक की और अधिकारियों को अलर्ट रहने और जरूरी उपाय करने का निर्देश दिया। इस साइक्लोन की वजह से 16 मई से लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु काफी प्रभावित होंगे, इसलिए विभाग ने यहां के लोगों को अभी से चेतावनी दी है। समुद्र किनारे रहने वाले लोगों से भी कहा गया है कि वो फिलहाल समंदर से दूर हो जाएं।

    साइक्लोन का नाम म्यांमार ने 'टूकटा' रखा

    साइक्लोन का नाम म्यांमार ने 'टूकटा' रखा

    मालूम हो कि मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में एक साइक्लोनिक प्रेशर बन रहा है जो कि 16 मई को चक्रवात का रूप धारण कर सकता है। यह साल 2021 का पहला चक्रवाती तूफान है, जिसका नाम म्यांमार ने 'टूकटा' रखा है जिसका अर्थ होता है 'गेको' यानी कि 'गर्म जलवायु में पाइ जाने वाली घरेलू छिपकली'।

    अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश

    अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश

    आईएमडी के मुताबिक अगले तीन दिनों तक केरल दिल्ली,-एनसीआर में एमपी, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं पहाड़ों पर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 8 जिलों में 'यलो अलर्ट' भी जारी किया हुआ है तो वहीं हिमाचल के 10 जिलों में Orange Alert जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+