Cyclone Remal: वो आखिरी 6 घंटे, जब भारी तबाही के बाद शांत हुआ 'रेमल', कैसे टला खतरा? IMD ने बताया
Cyclone Remal: चक्रवात रेमल के चलते श्चिम बंगाल के तटीय इलाकों भारी नुकसान हुआ। बंगाल 6 और बांग्लादेश में 10 लोगों की मौत भी हो गई। बंगाल में 29 हजार घर क्षतिग्रस्त हो गए। बंगाल में करीब 15 लाख घरों में बिजली गुल हो गई। पश्चिम बंगाल के जिन जिलों में सबसे अधिक नुकसान हुआ उनमें उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, दीघा, काकद्वीप, जयनगर, कोलकाता, हुगली और हावड़ा शामिल हैं। रेमल की लेकर मौसम विभाग ने अपने अपडेट में कहा कि आखिरी 6 घंटों को बीच चक्रवात की रफ्तार तेजी से घटी और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए कमजोर हुआ।
चक्रवात रेमल को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट के मुताबिक साइक्लोन से अब तटीय इलाकों में फिलहाल खतरा टल चुका है। सोमवार देर शाम 8 बजकर 30 मिनट पर रेमल की रफ्तार थम गई। आईएमडी ने कहा, "बांग्लादेश के ऊपर चक्रवात रेमल पिछले 6 घंटों के दौरान 20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं पूर्व-उत्तर-पूर्वी हवा की ओर चली। हवाओं की गति थमना के साथ गहरे दबाव में कमजोर हुआ और शाम 8 बजकर 30 मिनट पर चक्रवात कमजोर हो गया।

भारतीय तटरक्षक बल ने दिखाई मुस्तैदी
चक्रवात के दौरान भारतीय तटरक्षक बल ने दिन रात एक कर दिया। एक बयान में भारतीय तटरक्षक बल ने कहा गया, " कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए सक्रिय निगरानी की गई। आईसीजी जहाजों, विमानों और तट-आधारित निगरानी प्रणालियों को शामिल किया गया। इस दौरान चक्रवात के रास्ते से पूरे व्यापारी बेड़े को डायवर्ट किया गया।"
Recommended Video
बांग्लादेश में कितना नुकसान
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवात रेमल ने अपना लैंडफॉल पूरा कर लिया है और सोमवार को कमजोर हो गया। वहीं आपदा प्रबंधन और राहत राज्य मंत्री मोहम्मद मोहिब्बुर रहमान के हवाले से ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि चक्रवाती तूफान रेमल के रविवार रात बांग्लादेश के तटीय इलाके में पहुंचने से 10 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 150,457 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें से बांग्लादेश के 107 संघों और 914 नगर पालिकाओं में 35,483 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
राज्य मंत्री मोहम्मद मोहिब्बुर रहमान ने एक प्रेस वार्ता के दौरान चक्रवाती तूफान रेमल से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि बांग्लादेश के तटीय जिलों में कुल 9424 आश्रय स्थल खोले गए हैं और 800,000 से अधिक लोगों ने वहां शरण ली है। इसके अलावा, 52,146 घरेलू जानवर भी वहां रखे गए थे। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मंत्रालय द्वारा उठाए गए उपायों के कारण कोई बड़ी क्षति नहीं हुई।
बांग्लादेश में चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को उपचार प्रदान करने के लिए कुल 1,471 चिकित्सा टीमें गठित की गईं। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इन चिकित्सा टीमों में से 1,400 सक्रिय हैं। मंत्री ने बताया कि चक्रवात रेमल के चलते प्रभावित लोगों को 6.85 करोड़ टका आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 15 जिलों में 3.85 करोड़ टका, 5,500 टन चावल, 5,000 सूखे खाद्य पदार्थ, शिशु आहार के लिए 1.50 करोड़ टका और चारे के लिए 1.50 करोड़ टका उपलब्ध कराए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications