Cyclone Montha: तीन राज्यों पर मंडराया चक्रवात 'मोंथा' का खतरा, भयंकर तबाही की आशंका, रेड अलर्ट जारी
Cyclone Montha Updates: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र जल्द ही एक चक्रवाती तूफान Montha में बदल सकता है, जिसकी वजह से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक दो अलग-अलग मौसम प्रणालियां इस वक्त सक्रिय हैं - एक बंगाल की खाड़ी के ऊपर और दूसरी अरब सागर के ऊपर।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र जल्द ही एक चक्रवाती तूफान Montha में बदल सकता है, जबकि दूसरा दबाव क्षेत्र पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है और पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

Montha 28 अक्टूबर की शाम या रात में आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है और इसी के मद्देनजर ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुचेरी जैसे राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और सभी से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का अपडेट जरूर लें।
एसडीआरएफ की टीमें अलर्ट मोड पर (Cyclone Montha)
चक्रवात 'मोंथा' के मंगलवार शाम या रात में आंध्र प्रदेश के तट पर काकीनाडा के पास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच, 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से, जिसकी अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, टकराने की उम्मीद है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की सभी टीमें अलर्ट पर हैं, और गंभीर स्थितियों के दौरान अतिरिक्त टीमों को तैनात करने के लिए तैयार रखा गया है।
मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया (Cyclone Montha)
आईएमडी ने मछुआरों को 26-29 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुदुचेरी (यानम) और ओडिशा के तटों पर तथा उनसे दूर समुद्र में न जाने की सलाह दी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
भारी बारिश की आशंका, CM मे दिया कड़े निर्देश (Cyclone Montha)
CM ने कहा कि राज्य में 100 मिलीमीटर तक की भारी बारिश हो सकती है, साथ ही 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। नायडू ने अधिकारियों को जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने उन्हें तटीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर निकालने और यदि आवश्यक हो तो शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टियां घोषित करने की भी बात कही है।
26 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने 26 से 29 अक्टूबर तक तमिलनाडु और पुदुचेरी में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। ओडिशा सरकार ने कहा कि उसने 28 अक्टूबर को पड़ोसी आंध्र प्रदेश तट को पार करने वाले संभावित चक्रवात के मद्देनजर अपनी आपदा तैयारी मॉडल को सक्रिय कर दिया है। गंजम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट है। तो वहीं 28 अक्टूबर के लिए पुरी, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
चेन्नई में भी तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका (Cyclone Montha)
इसी तरह, 29 अक्टूबर के लिए, आईएमडी ने रायगड़ा, कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के लिए रेड चेतावनी और गजपति, गंजम, कंधमाल, बौद्ध, बोलनगीर और नुआपड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं चेन्नई में भी तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका है और इस कारण यहां पर भी ऑरेंज अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications