Cyclone Hamoon and Tej Alert: भारत पर मंडराया दो तूफानों का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Cyclone Hamoon and Tej Alert: देश में इस वक्त दो साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है। जिसको लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। उसने इन दोनों तूफानों को गंभीर श्रेणी में रखा है और इसके लिए चेतावनी जारी की है।

चलिए विस्तार से जानते हैं इन तूफानों के बारे में विस्तार से यहां पर।
- अरब सागर में तैयार हुए चक्रवाती तूफान का नाम 'तेज' है जबकि बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान का नाम 'हैमून' है।
- दोनों ही तूफान काफी शक्तिशाली हैं और काफी तबाही मचा सकते हैं।
- 'तेज' तूफान का नाम भारत ने दिया है और इसके कारण यमन, बांग्लादेश, गुजरात और ओडिशा के तटों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।
- तो वहीं मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान 'हामून' भीषण चक्रवात में बदल गया है, लेकिन ओडिशा में इसका गहरा आघात नहीं है क्योंकि यह लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- कुछ घंटों में इसके और भी गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है, क्योंकि यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी में 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
- हामून का नाम ईरान ने रखा है, जिसका अर्थ होता है रेगिस्तानी झील या दलदली भूमि।
- हामून की स्पीड 80 से 100 किलोमीटर के बीच रह सकती है. दुर्गा पूजा पंडालों को नुकसान हो सकता है, फिलहाल कोलकाता में कल से बारिश हो रही है और पिछले 24 घंटे में ही ओडिशा में लगभग 15 एमएम बारिश हो चुकी है।
- आईएमडी ने मछुआरों को ओडिशा तट, बंगाल की खाड़ी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बुधवार तक नहीं जाने की सलाह दी है।
- कोलकाता, दक्षिण 24 परगना जिलों के कुछ हिस्सों और पूर्व मेदिनीपुर के इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications