Rain Alert: कर्नाटक-तमिलनाडु में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश! एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी
Karnataka, Tamil Nadu Rain Alert: कर्नाटक, खासकर बेंगलुरु और तमिलनाडु में भारी बारिश और चक्रवात फेंगल का कहर जारी है। कुड्डालोर, विल्लुपुरम और कृष्णगिरि जिलों ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है, जबकि सलेम, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, तिरुपतूर, वेल्लोर और रानीपेट जिलों ने 2 दिसंबर को केवल स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
Recommended Video
बीती 30 नवंबर को पुडुचेरी के पास पहुंचने के बाद, 1 दिसंबर को चक्रवात फेंगल कमजोर पड़ गया, लेकिन इसके प्रभाव में मूसलाधार बारिश ने केंद्र शासित प्रदेश को अस्त-व्यस्त कर दिया, जिसके चलते सड़कों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना को आगे आना पड़ा। आइए जानते हैं भारी बारिश से कैसे जनजीवन प्रभावित हो रहा? कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है...

कर्नाटक में बारिश का हाल
बेंगलुरु और आस-पास के जिले:
- 30 नवंबर से शुरू हुई भारी बारिश 2 दिसंबर तक जारी रही।
- बेंगलुरु देहात, रामनगर, मांड्या, कोलार और चिक्काबल्लापुर में भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
- कोलार और चिक्काबल्लापुर जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
- बेंगलुरु शहर में हालांकि अभी छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लोग स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं।
तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल का असर
प्रमुख जिले जहां छुट्टियां घोषित:
- कुड्डालोर, विल्लुपुरम और कृष्णगिरि: सभी स्कूल और कॉलेज बंद।
- सलेम, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई: 2 दिसंबर को सिर्फ स्कूलों में छुट्टी।
- चेन्नई और अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है।
तमिलनाडु: एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
- ट्रेन नंबर 12606, कराईकुडी जं. 02 दिसंबर 2024 को 05:35 बजे कराईकुडी से छूटने वाली चेन्नई एग्मोर पल्लवन सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूरी तरह से रद्द कर दी गई है।
- ट्रेन संख्या 12636, मदुरै जंक्शन। चेन्नई एग्मोर वैगई सुपरफास्ट एक्सप्रेस मदुरै से 06:40 बजे रवाना होगी जो 02 दिसंबर 2024 को पूरी तरह रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 20666, तिरुनेलवेली चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस, जो तिरुनेलवेली से सुबह 06:00 बजे रवाना होती है, 02 दिसंबर 2024 को पूरी तरह रद्द रहेगी।
आईएमडी की चेतावनी
- कर्नाटक और तमिलनाडु में अगले 72 घंटों तक भारी बारिश की संभावना है।
- कर्नाटक के उत्तरी जिलों और तमिलनाडु के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान।
- तेलंगाना के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राहत और बचाव कार्य
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी। बेंगलुरु और तमिलनाडु में प्रशासन जलभराव और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कदम उठा रहा है।
ये भी पढ़ें- Weather News: दिल्ली में सुबह-शाम धुंध और स्मॉग, दक्षिण भारत में चक्रवात की मार, UP में ठंड बढ़ने के आसार












Click it and Unblock the Notifications