Cyclone Biparjoy से निपटने के लिए रेलवे की तैयारी, 69 ट्रेनें रद्द, 33 ट्रेन शॉर्ट-टर्मिनेट, ये रही पूरी लिस्ट
Train Cancelled Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पहले से कहीं और अधिक खतरनाक हो गया है। इसके कहर को देखते हुए भारतीय रेलवे एहतियाती कदम उठा रहे हैं। इस बीच पश्चिम रेलवे के CPRO ने बुधवार को बताया कि 69 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। 33 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है, जबकि 27 ट्रेनों को शॉर्ट-ऑरजिनेट किया गया है।
इस खतरनाक तूफान से निपटने के लिए सेना, तट रक्षक बलों समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों और रेस्क्यू टीम भी अलर्ट पर हैं। सेना के अधिकारियों ने राहत कार्यों की योजना बनाई है। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा कि गुजरात में विनाशकारी साइक्लोन की स्थिति से निपटने के लिए सेना तैयार है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग
इससे पहले खतरनाक तूफान से निपटने के लिए पीएम मोदी की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई थी। गुजरात समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। पीएम मोदी ने अधिकारियों को हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एहतियात के रूप में सभी कदम उठाने को कहा है।
चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर 69 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, 33 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है, जबकि 27 ट्रेनों को शॉर्ट-ऑरजिनेट किया गया है: CPRO पश्चिम रेलवे pic.twitter.com/7c93Rmzvrz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023
सौराष्ट्र और कच्छ तटों से कल टकराएगा बिपरजॉय
बता दें कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय सौराष्ट्र और कच्छ तटों से कल यानी 15 जून को टकराएगा। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। तूफान के चलते तेज हवा के साथ ऊंची लहरें उठती हुई दिखाई दे रही है। मुंबई में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों के आस-पास लोगों के जाने पर पूरी तरह से रोक है।
यह भी पढ़ें- Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय की रफ्तार पर असर हुआ कमजोर, जानिए क्या है तैयारी












Click it and Unblock the Notifications