Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय की रफ्तार पर असर हुआ कमजोर, जानिए क्या है तैयारी

घातक साइक्लोन बिपरजॉय तेजी से पंजाब के सिंध और गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में तटीय क्षेत्रों में स्थिति से निपटने के पूरे प्रबंध हैं।

Cyclone Biparjoy: साइक्लोन बिपरजॉय से निपटने के लिए सेना, तट रक्षक बलों समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों और रेस्क्यू टीम अलर्ट पर हैं। मंगलवार को सेना के अधिकारियों ने भी नागरिक प्रशासन के साथ-साथ एनडीआरएफ के साथ संयुक्त रूप से राहत कार्यों की योजना बनाई। आपदा प्रबंधन को लेकर इस बैठक में एजेंसियों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर जानकारी साझा की। बैठक में भारतीय सेना के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

मंगलवार को गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। जिसमें भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि गुजरात में विनाशकारी साइक्लोन बिपरजॉय की स्थिति से निपटने के लिए सेना तैयार है। भुज, जामनगर, गांधीधाम, धरंगधरा, वडोदरा और गांधीनगर के साथ-साथ नलिया, द्वारका और अमरेली में बाढ़ राहत स्टेशन पर पूर्वाभ्यास भी किया गया।

 Cyclone Biparjoy updates

बिपरजॉय का क्या है अपडेट
स्काईमेट के अनुसार समुद्र की सतह का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से घटकर 29 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसका मतलब ये है कि चक्रवात बिपारजॉय थोड़ा कमजोर हुआ है। साइक्लोन की रफ्तार अब 167-221 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ था। लेकिन अब 118-166 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ है। ये साक्लोन जैसे-जैसे तूफान कच्छ की ओर बढ़ेगा, उम्मीद की जा रही है कि हवा की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

IMD ने क्या कहा?
मंगलवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिपरजॉय 15 जून की शाम तक गुजरात में जखाऊ बंदरगाह पर पहुंचेगा। वहीं स्काईमेट ने कहा कि 15 जून के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पूरे राजस्थान और दक्षिण से उत्तर तक करीब 16 से 18 जून तक भारी बारिश होगी। साइक्लोन की वजह से बदले मौसम के चलते भुज, मांडवी और नलिया जैसे कुछ तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक महुवा, पोरबंदर, ओखा, दीव, सोमनाथ, जामनगर और द्वारका में भी आने वाले दिनों में बारिश होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+