Cyclone Biparjoy की बदली चाल, राजस्थान में भारी बारिश, 3 राज्यों में मानसून को लेकर IMD ने दिया बड़ा अपडेट

चक्रवात की वजह से राजस्थान में भीषण बारिश हो रही है। मौसम विभाग के एक साइंटिस्ट ने अब मानसून को लेकर भी बड़ी बात कही है।

चक्रवात बिपरजॉय का राजस्थान में काफी असर देखा जा रहा है। राज्य में पिछले 36 घंटे से बारिश जारी है। राजस्थान के जिन जिलों में अधिक बारिश हुई उनमें बाड़मेर, जालोर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, अजमेर और कोटा सहित कई शहर शामिल हैं। अगले दो से तीन दिन के भीतर दो और राज्यों में चक्रवात का असर दिखेगा। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक जल्द ही पूर्वी भारत में मानसून दस्तक दे सकता है।

चक्रवात बिपरजॉय के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दक्षिण राजस्थान, उत्तरी गुजरात, पश्चिम बंगाल, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मध्य प्रदेश और सिक्किम में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

IMD update for Monsoon

आईएमडी की मुताबिक अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज और बिजली के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। जबकि अगले चार दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कई स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान में 17-18 जून, दक्षिण-पूर्व राजस्थान में 17-19 जून, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में 19-21 जून के बीच भारी बारिश का संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। अपने बयान में आईएमडी ने कहा, "17-19 जून के दौरान तमिलनाडु, 18-21 जून के दौरान केरल और 19-21 जून के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण मौसम परिवर्तन की संभावना नहीं है।"

रविवार को आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "चक्रवात इस समय दक्षिणी राजस्थान के मध्य में है। यह आज शाम तक प्रभावी रहेगा। दक्षिण राजस्थान में आज भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में कल भारी बारिश की संभावना है। यूपी के दक्षिणी हिस्से में 2-3 दिनों में बारिश होगी। अरब सागर से आ रही हवाओं की वजह से दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो रही है। मानसून के 2-3 दिनों में पूर्वी भारत में दस्तक देने की संभावना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+