गुजरात, महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा 'अशोबा', कल्पना रखे है चक्रवात पर नजर

मुंबई/अहमदाबाद। भारत के पश्च‍िमी छोर पर अरब सागर में मछुवारों को जाने से रोक दिया गया है। समुद्री नौकाओं को वापस बुला लिया गया है और कोस्टल पुलिस गश्त कर रही है। ये सब तैयारियां हैं चक्रवात 'ओशाबा' से लड़ने की। यह वो तूफान है, जो भारत की ओर बढ़ रहा है और मंगलवार की रात तेज़ आंधी के साथ यह कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के तटों से टकरायेगा। भारत की ओर बढ़ते हुए ओशाबा की ताकत बढ़ रही है या घट रही है इस पर नजर बनाये हुए है कल्पना।

सबसे पहले बात करेंगे भारत पर मंडा रहे इस खतरे की। मौसम विभाग गे अुनसार चक्रवात अशोबा तेजी से भारत की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह तक यह मुंबई से मात्र 515 मील की दूरी पर था। मौसम विभाग का अनुमान है कि तट से टकराते वक्त यह चक्रवात भायनक तूफान का रूप ले सकता है।

चक्रवात से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा।
  • इन तीनों राज्यों में तेज आंधी आयेगी और उसके बाद अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश।
  • अरब सागर में गहरे दबाव की वजह से चक्रवात अशोबा का निर्माण हुआ है।
  • अगले 24-36 घंटे भारत के लिये भारी हो सकते हैं, क्योंकि यह महाचक्रवात बन सकता है।
  • मौसम विभाग चक्रवात पर नजरे बनाये हुए है। साथ ही तीनों राज्यों के गृह विभागों से संपर्क में है।
  • प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि इसका प्रभाव तूफान के रूप में कम, बारिश के रूप में ज्यादा दिखेगा।
  • कर्नाटक, कोंकण, दक्षिण गुजरात, गोवा व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होगी।
  • इन इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जो बढ़कर 100-120 तक पहुंच सकती है।

चक्रवात अशोबा से जुड़ी और भी हैं रोचक बातें पढ़ें स्लाइडर में-

 अशोबा का नाम श्रीलंका ने रखा है

अशोबा का नाम श्रीलंका ने रखा है

इस चक्रवात का नाम अशोबा, श्रीलंका के मौसम वैज्ञानिकों की टीम ने रखा है।

8 देश मिलकर चुनते हैं नाम

8 देश मिलकर चुनते हैं नाम

भारतीय महासागर में जब कोई चक्रवात आता है, तब भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश मिलकर उसका नामकरण करते हैं।

पाकिस्तान ने रखा था पिछला नाम

पाकिस्तान ने रखा था पिछला नाम

पिछली बार आये तूफान निलोफर का नाम पाकिस्तान ने रखा था। उससे पहले हुडहुड आया था, उसका नाम ओमान ने रखा था।

कल्पना खींच रही है अशोबा की तस्वीरें

कल्पना खींच रही है अशोबा की तस्वीरें

भारतीय सेटेलाइट कल्पना-1 निरंतर चक्रवात अशोबा की तस्वीरें खींच रही है जो सीधे मौसम विभाग के कंप्यूटर पर पहुंच रही हैं।

अशोबा के बाद आयेगा कोमेन

अशोबा के बाद आयेगा कोमेन

भारत के पश्च‍िमी तटों पर आने वाले अशोबा के बाद जो तूफान आयेगा, उसका नाम कोमेन है, जो थाईलैंड ने रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+