तूफान असानी का खतरा, अंडमान निकोबार में तैनात की गई एनडीआरएफ, सेना भी अलर्ट पर

नई दिल्ली, 19 मार्च: अंडमान और निकोबार में चक्रवाती तूफान असानी के खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है। वहीं तीनों सेनाओं को भी जानमानल के नुकसान की आशंका को देखते हुए अलर्ट पर रखा गया है। अंडमान और निकोबार प्रशासन ने शनिवार को बताया है कि एनडीआरएफ के जवानों को सर्च और रेसक्यू ऑपरेशन के लिए जरूरी सभी उपकरणों के साथ अलग-अलग जगहों पर तैनात कर दिया गया है।

Recommended Video

    Cyclone Asani: चक्रवात Asani के खतरा, , Andaman Nicobar में NDRF-Army तैनात | वनइंडिया हिंदी
     मौसम विभाग

    एनीआरएफ के साथ-साथ किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल को स्टैंड बाई पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली जाएगी। बता दें कि इस तूफान को असानी नाम श्रीलंका ने दिया है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा है कि साल का पहला चक्रवात आसानी दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। ये 19 मार्च की सुबह पूर्व और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। इसके बाद उत्तर की ओर बढ़ेगा और 20 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तक पहुंचेगा। आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र 21 मार्च तक तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। जिससे यहां तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने का अनुमान है।

    मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

    असानी के खतरे को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सललाह दी है। इसके अलावा पर्यटकों को बोटिंग ना करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, जो अगले दिन 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में समुद्र के करीब होना घातक हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+