Cyclone Asani: अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, भारी बारिश की चेतावनी, Alert जारी

नई दिल्ली, 21 मार्च। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में साइक्लोन 'असानी' ने दस्तक दे दी है, जिसके लिए मौसम विभाग ने दो दिन पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ है। तो वहीं इसी बीच आज सुबह यहां भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। ये झटके अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 276 किलोमीटर के उत्तर में महसूस किए गए हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इस वक्त एक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो कि आज प्रबल चक्रवात में तब्दील हो सकता है।

Recommended Video

    Cyclone Asani: चक्रवात 'असानी' को लेकर हाईअलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू | वनइंडिया हिंदी
    मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया

    मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया

    इस साइक्लोन के अगले 24 घंटे में बांग्लादेश-उत्तरी म्यांमार के तटों पर पहुंचने के आसार हैं। चक्रवात के मद्देनजर मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। आईएमडी वैज्ञानिक आरके जेनामणि के मुताबिक दक्षिणपूर्व और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर की ओर बढ़ गया है। संभावना है कि आज शाम तक डिप्रेशन तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इस क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

     landfall अंडमान द्वीप समूह में नहीं होगा

    landfall अंडमान द्वीप समूह में नहीं होगा

    तो वहीं आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 'चक्रवात के अंडमान द्वीप समूह के साथ-साथ म्यांमार और दक्षिण बांग्लादेश तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका landfall अंडमान द्वीप समूह में नहीं होगा।'

    हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए

    हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए

    प्रशासन ने इस तूफान से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था की है। निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। नौ-परिवहन सेवाओं को रोक दिया गया है। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि लोगों को तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

    NDRF की टीम पूरी तरह तैयार

    विभाग ने NDRF की टीम को तैयार रखा है, ताकि बिना देर किए लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के लगभग 150 कर्मियों को तैनात किया गया है और द्वीपों के विभिन्न हिस्सों में छह राहत शिविर खोले गए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव पंकज कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ के कुल 68 जवानों को पोर्ट ब्लेयर में और 25-25 को डिगलीपुर, रंगत और हटबे इलाकों में तैनात किया गया है।

    श्रीलंका ने दिया तूफान का नाम

    यही नहीं तूफान के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने और चेन्नई और विशाखापत्तनम के साथ inter-island shipping services को फिलहाल के लिए बंद कर दिया है। आपको बता दें कि ये द्वीपसमूह के पास साल 2022 का पहला चक्रवाती तूफान है। इसा तूफान का नाम श्रीलंका की ओर से रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+