ग्लासगो में नशा और यौन उत्पीड़न के आरोप में IOA के दो अधिकारी गिरफ़्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता और कुश्ती रेफरी वीरेंद्र मलिक को अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। आईओए अधिकारी राजीव मेहता को जहां नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है वहीं, कुश्ती रेफरी वीरेंद्र मलिक यौन उत्पीड़न के इल्जाम में पकड़े गए हैं।
स्कॉटलैंड में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर छह महीने जेल और 5000 पौंड के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा ड्राइविंग पर 12 महीने की रोक लग सकती है। स्काटलैंड यार्ड के प्रवक्ता के मुताबिक 45 और 49 साल के दो भारतीयों को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। दोनों को सोमवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दोनों ही भारतीय आधिकारिक 215 सदस्यीय दल का हिस्सा नहीं हैं जो खेल गांव में रुका है। दोनों ही भारतीय अधिकारी एक स्थानीय होटल में रुके थे। कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय दल के प्रमुख ने दोनों ही भारतीय अधिकारियों की गिरफ्तारी की खबर पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications