ओवैसी का गुलाम नबी आजाद पर वार, बोले- 45 साल की गुलामी के बाद ये मिला

ओवैसी का गुलाम नबी आजाद पर वार, बोले- 45 साल की गुलामी के बाद ये मिला

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुलाम नबी आजाद पर तंज किया है। ओवैसी ने कांग्रेस नेता आजाद को कहा है कि आप 45 साल तक कांग्रेस की गुलामी करते रहे और आपको आज भाजपा के साथ मिलीभगत करने वाला कहा जा रहा है। 45 साल के लिए क्या आपको ये इनाम मिला है। ओवैसी ने आजाद पर ये तंज उन खबरों के आधार पर किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग के लिए चिट्ठी लिखने वाले पार्टी नेताओं को भाजपा के इशारे पर काम करने वाला कहा है। हालांकि कांग्रेस ने कहा है कि राहुल ने इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है, ये पूरी तरह झूठ है।

आजाद साब इसी को न्याय कहते हैं: ओवैसी

आजाद साब इसी को न्याय कहते हैं: ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा है- गुलाम नबी आजाद साब, आदर्श न्याय यही है। आपने मुझ पर ठीक यही आरोप लगाया। अब आप पर उसी तरह का आरोप है। क्या इसी के लिए 45 साल की गुलामी? अब यह साबित हो गया है कि जनेउधरी नेतृत्व का विरोध जो भी करेगा, उसे भाजपा की बी-टीम का कह दिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि मुसलमान अब कांग्रेस के लिए वफादारी की कीमत समझेंगे।

आजाद और दूसरे नेताओं ने लिखी है चिट्ठी

आजाद और दूसरे नेताओं ने लिखी है चिट्ठी

राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत 23 कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में चिट्ठी लिखकर में कांग्रेस नेतृत्व पर कुछ सवाल उठाए हैं। जिसके बाद सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की है। सोनिया गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हो रही है। बैठक से इस तरह की खबरें सामने आईं कि राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखने वाले लोगों की मंशा और टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

प्रियंका और आजाद के बीच भी तल्खी!

प्रियंका और आजाद के बीच भी तल्खी!

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में गुलाम नबी आजाद की ओर से चिट्ठी लिखने को लेकर दी गई सफाई पर प्रियंका गांधी ने भी सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी ने आजाद से कहा है कि आप जो बातें अब कर रहे हैं और जो बातें आपने चिट्ठी में लिखी हैं, वो मेल नहीं खाती हैं। आप कह रहे हैं वह उससे ठीक अलग है जो आपने लेटर में लिखा है। वहीं आजाद ने कहा है कि अगर कोई ये साबित कर दे कि चिट्ठी लिखने वाले नेताओं के पीछे भाजपा है कि वह तो वह इस्तीफा दे देंगे। आजाद ने कहा कि चिट्ठी लिखने की वजह कांग्रेस की कार्यसमिति थी, जिसमें बदलाव को लेकर हमने चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी संगठन को मजबूत बनाने के लिए लिखी गई है।

ये भी पढ़ें- CWC बैठक में प्रियंका की गुलाम नबी आजाद से तल्खी, कहा- आप दो तरह की बातें कर रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+