CWC बैठक में प्रियंका की गुलाम नबी आजाद से तल्खी, कहा- आप दो तरह की बातें कर रहे
CWC बैठक में गुलाम नबी आजाद और प्रियंका के बीच दिखी तल्खी,
नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में गुलाम नबी आजाद की ओर से चिट्ठी लिखने को लेकर दी गई सफाई पर प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी ने आजाद से कहा है कि आप जो बातें अब कर रहे हैं और जो बातें आपने चिट्ठी में लिखी हैं, वो मेल नहीं खाती हैं। प्रियंका ने आजाद से कहा कि जो आप कह रहे हैं वह उससे ठीक अलग है जो आपने लेटर में लिखा है। गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल समेत 23 कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में चिट्ठी लिखकर में कांग्रेस नेतृत्व पर कुछ सवाल उठाए हैं। जिसके बाद सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा की पेशकश की है। सोनिया गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद ये बैठक हो रही है।
Recommended Video

गुलाम नबी आजाद ने चिट्ठी पर क्या कहा
बैठक में राहुल गांधी के चिट्ठी लिखने वाले नेताओं के पीछे भाजपा के होने की बात कही है। इस पर राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर कोई ये साबित कर दे कि वह किसी भी तरह से भाजपा से मिले हुए हैं, तो अपना अपना इस्तीफा देने को तैयार हैं। आजाद ने कहा कि चिट्ठी लिखने की वजह कांग्रेस की कार्यसमिति थी, जिसमें बदलाव को लेकर हमने चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी संगठन को मजबूत बनाने के लिए लिखी गई है। उनके जवाब पर प्रियंका ने कहा कि आप अब अलग बात कर रहे हैं, चिट्ठी में अलग बात लिखी है।

राहुल ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं को लेकर क्या कहा
राहुल गांधी ने ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारधारा की जंग लड़ रही है ऐसे समय इस चिट्ठी से भाजपा को ही फायदा होगा, ऐसा लगता है ये चिट्ठी भाजपा के इशारे पर लिखी गई है। जिस वक्त पत्र भेजा गया उस समय सोनिया गांधी बीमार थी, इस बात से मुझे बहुत ज्यादा दुख पहुंचा है। आखिर जब कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान के सियासी संकट का सामना कर रही थी और जब अध्यक्ष बीमार थी, तब ही चिट्ठी क्यों भेजी गई?

सिब्बल का भी राहुल से एतराज
कपिल सिब्बल ने भी राहुल के बयान पर एतराज जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- राहुल गांधी कह रहे हैं हमारी मिलीभगत भारतीय जनता पार्टी के साथ है। मैंने राजस्थान हाईकोर्ट में कांग्रेस पार्टी का सही पक्ष रखा, मणिपुर में पार्टी को बचाया। पिछले 30 साल से पार्टी में हूं और कभी कोई ऐसा कोई बयान नहीं दिया जो किसी भी मसले पर भाजपा को फायदा पहुंचाए लेकिन आज मुझे भाजपा को मदद करने वाला कहा जा रहा है। हालांकि बाद में सिब्बल ने ये कहते हुए ट्वीट डिलीट कर दिया कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत तौर पर उनसे बताया है कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा है। कांग्रेस की ओर से भी कहा गया है कि राहुल ने ऐसा कुछ नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications