भाई इब्राहिम के साथ Pool में मस्ती करती नजर आईं सारा अली खान, फोटो Viral

नई दिल्ली। चंद फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली सारा अली खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, वजह उनके नए साल का जश्न है, जो कि उन्होंने अपने परिवार संग मनाया है, उनके सेलिब्रेशन की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन एक तस्वीर की चर्चा बहुत जोर-शोर से हो रही है, जिसमें वो अपने चहेते भाई इब्राहिम के साथ Pool में मस्ती करती नजर आ रही हैं, भाई-बहन की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बनी है।

भाई इब्राहिम के साथ पूल में मस्ती करती नजर आई सारा

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन फोटो को खुद सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, इन फोटो के अलावा सारा का एक वीडियो भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसमें वो समुद्र किनारे खड़ी नजारों का आनंद लेती दिख रही हैं, वीडियो में सारा बहुत खूबसूरत लग रही हैं, मालूम हो कि सारा अली खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं।

बहुत मस्ता और बिंदास हैं सारा अली खान...

फिल्म 'केदारनाथ' से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली सारा अली खान एक ऐसी स्टार किड है जो लोगों के सामने फिल्मों में आने से पहले से ही काफी सुर्खियां बटोरती रही हैं। इसके अलावा वे अपनी निजी जिंदगी भी खुलकर शेयर करती हैं।

बेबाकी से अपनी बात रखती हैं सारा अली खान

चाहे वीर पहारिया के साथ रिलेशनशिप की बात हो या कार्तिक आर्यन के लिए उनका क्रश, वे सब कुछ बताने में जरा भी नहीं हिचकतीं। यहां तक कि उन्होंने रणबीर सिंह से शादी की इच्छा रखने की बात भी खुले आम कह दी थी। अपने इंटरव्यू में काफी चुलबुले अंदाज में दिखने वाली सारा का सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है।

इन फिल्मों के लेकर सारा है चर्चा में...

इन फिल्मों के लेकर सारा है चर्चा में...

सारा, बहुत जल्द फिल्म 'आज कल' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके अपोजिट उनके क्रश कार्तिक आर्यन हैं, तो वहीं इसके अलावा सारा अली खान 'कुली नंबर 1' की रीमेक में भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसके लिए वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+