30 लाख कमीशन के बदले कैशियर एक्सचेंज कर रहा था 1 करोड़ के नोट, CCTV से हुआ खुलासा

नोट बंदी की आड़ में कमीशन और भ्रष्टाचार का खेल फल फूल रहा है।

मैसूर। कर्नाटक के मैसूर स्थित स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के कैशियर को सस्पेंड कर दिया गया है। कैशियर पर आरोप है कि उसने विमुद्रीकृत नोट को नई करेंसी नोट से बदला। इस मामले का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ।

पार्शिवमूर्थी नाम का कैशियर स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के कोलेगला स्थित शाखा में बतौर कैशियर काम करते थे। उन पर आरोप है कि एक सोने के एक व्यवसायी के करेंसी नोटों को उन्होंने कमीशन के लिए बदला।

पुलिस ने कैशियर और व्यवसायी वेणुगोपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

BANK

30 लाख लिया कमीशन

बताया गया कि कैशियर ने 1 करोड़ रुपए को अवैध रूप से बदलने के लिए 30 लाख रुपए कमीशन लिया।

गौरतलब है कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपए के बंदी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इससे आतंकवाद और कालेधन पर लगाम लगेगी। हालांकि कांग्रेस विमुद्रीकरण के फैसले का शुरू से विरोध कर रही है।

वहीं नए नियम के मुताबिक अब बैंकों और पोस्ट ऑफिस में पैसे नहीं बदलवाए जा सकेंगे। अब पुराने नोट सिर्फ बैंक और डाकघरों में जमा किए जा सकते हैं।

आ गए नए नियम

साथ ही जिन जगहों पर अभी तक पुराने नोट चलाए जाने की छूट दी गई थी, अब उन जगहों पर सिर्फ 500 रुपए के नोट चलेंगे। ये नोट 15 दिसंबर तक इन जगहों पर चलेंगे।

ये नोट पेट्रोल पंप, दवा की दुकानों, टोल टैक्स, पानी-बिजली का बिल जमा कराने में काम आ सकेंगे।

सरकार के फैसले के बाद अब 1000 रुपए का नोट कहीं नहीं चलेगा। इस नोट को सिर्फ बैंक या डाकघर में जमा कराया जा सकेगा।

अभी टोल बूथ 2 दिसंबर तक टोल टैक्स फ्री रहेंगे, लेकिन उसके बाद टोल टैक्स लगेगा। हालांकि, 3 से 15 दिसंबर तक पुराने 500 रुपए के नोट से भुगतान किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+