करीब 52 दिनों बाद कश्मीर से आज हट सकता है कर्फ्यू

जम्मू कश्मीर। कश्मीर घाटी में 52 दिनों से चल रहा कर्फ्यू आज हटाया जा सकता है। अधिकारियों ने यह फैसला किया है कि पुलवामा और श्रीनगर के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया जाएगा। हालांकि, धारा 144 लागू रहेगी, जिसके तहत 10 या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर पाबंदी रहेगी।

kashmir

8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मौत हो गई थी, जिसके बाद से जगह-जगह हिंसा भड़क उठी थी। इसके बाद से ही कश्मीर में कर्फ्यू लगा दिया गया था, ताकि किसी तरह की अशान्ति न फैले। आपको बता दें कि अब तक इस हिंसा के चलते करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11000 से भी अधिक लोग जख्मी हो गए हैं।

रविवार को रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा कि कश्मीर समस्या के समाधान का मूल मंत्र है एकता और ममता। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जो लोग घाटी में अशान्ति फैलाने के लिए बच्चों को उकसाते हैं, एक न एक दिन उन लोगों को ही अपने इस गुनाह के लिए बेकसूर बच्चों को जवाब देना होगा।

मोदी बोले कि अगर कश्मीर में किसी भी व्यक्ति की जान जाती है तो यह देश का नुकसान है, चाहे वह व्यक्ति सुरक्षा बल का या फिर कोई आम नागरिक। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही शनिवार को जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने दिल्ली आकर पीएम मोदी से मुलाकात की थी और कश्मीर मुद्दे पर उनसे कई अहम बातें की थीं।

महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जो भी लोग हिंसा को खत्म करके शान्ति बहाली करने के पक्ष में हैं, उनसे कश्मीर मुद्दे को सुलझाने पर बात की जानी चाहिए। साथ ही, अगर अलगाववादी भी शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं तो उन्हें भी कश्मीर मुद्दे पर की जाने वाली बातचीत में शामिल किया जाना चाहिए। मुट्ठी भर लोगों को किसी नागरिक को हिंसा के भड़काना बंद करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+