असम के हैलाकांडी में सांप्रदायिक हिंसा, 15 घायल, कर्फ्यू लगाया गया

गुवाहाटी। असम के हैलाकांडी में दो समूहों के बीच साम्प्रदायिक झड़प के बाद शुक्रवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस झड़प में 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन कॉन्सटेबल भी हैं। एक व्यक्ति को गोली भी लगी है। शुक्रवार सुबह हैलाकांडी में एक मस्जिद के बाहर से ये हिंसा शुरू हुई, जिसके बाद दंगाइयों ने दर्जनों गाड़ियों और मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया।

पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

जिला प्रशासन ने बताया है कि हिंसा के बाद शुक्रवार दोपहर एक बजे कर्फ्यू लागू किया गया। अगले आदेश तक यह लागू रहेगा। प्रशासन ने बताया है कि स्थिति नियंत्रण में है लेकिन शहर में तनाव व्याप्त है। स्थिति को देखते हुए भारी सुरक्षाबल शहर में तैनात हैं, साथ ही सेना को बुलाने की बात भी प्रशासन ने कही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हवा में गोलियां भी चलाई।

नमाज पढ़ने को लेकर हिंसा

नमाज पढ़ने को लेकर हिंसा

हैलाकांडी की उपायुक्त कीर्ति झल्ली ने बताया कि मस्जिद के सामने सड़क पर नमाज पढ़ जाने के खिलाफ विरोध को लेकर ये झड़प हुई। शहर के काली बाड़ी स्थान पर स्थित एक मस्जिद के सामने सड़क पर शुक्रवार की नमाज पढे जाने के लिए इकट्ठा हुए एक समुदाय के लोगों पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने पत्थर फेंके और नमाज मस्जिद के बाहर ना पढ़ने को कहा। जिसके बाद ये हिंसा शुरू हुई।

दो दिन पहले मस्जिद के सामने खड़े वाहनों को तोड़ गया था

दो दिन पहले मस्जिद के सामने खड़े वाहनों को तोड़ गया था

बताया गया है कि दो दिन पहले मस्जिद के सामने खड़े वाहनों को कुछ अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद से दोनों समुदायों के बीच स्थिति लगातार तनावपूर्ण थी। इसने शुक्रवार को हिंसा का रूप ले लिया।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+