CUET-UG 2022: दूसरे दिन 50 केंद्रों पर परीक्षा स्थगित, सामने आई ये वजह
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा कराए जा रही प्रवेश परीक्षा दूसरे दिन भी प्रभावित हुई।
नयी दिल्ली, 5 अगस्त। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा कराए जा रही प्रवेश परीक्षा (CUET-UG 2022) दूसरे दिन भी प्रभावित हुई। 50 केंद्रों पर परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। एनटीए ने इसका कारण तकनीकि खराबा बताया है।

देशभर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अब एकल प्रवेश परीक्षा लागू कर दी गई है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जाने वाली परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सम्पन्न करा रहा है। पहले में फेज के परीक्षा प्रभावित होन के बाद अब शुक्रवार को दूसरे दिन की परीक्षा भी प्रभावित हुई। पहली पाली में आयोजित परीक्षा 20 केंद्रों पर और दूसरी पाली में देश भर के 30 केंद्रों पर होने वाला सीयूईटी टेस्ट स्थगित कर दिया गया।
एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पर्यवेक्षकों और शहर के समन्वयकों से जमीनी स्तर पर रिपोर्ट मांगी गई थी। अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा देश भर के 489 केंद्रों पर आयोजित की जानी थी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 4,5,और 6 अगस्त की तिथि निर्धारित थी। केरला में इन परीक्षा को रद्द करने के बाद एनटीए ने कहा है कि इन परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।जिसकी शुरुआत गुरुवार को हुई थी।
गुरुवार को केरल के कई जिलों में भारी बारिश के चलते एनटीए ने परीक्षा कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं दूसरे दिन 50 केंद्रों पर एनटीए ने परीक्षा स्थगित की है। फिलहाल एजेंसी ने अभी तक स्थगित की गई परीक्षाओं के लिए नई तिथि घोषित नहीं है। अभ्यर्थियों के एजेंसी की वेबसाइट पर विजिट करते रहने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications