कर्नाटक में कांग्रेस का CryPMPayCM चुनावी अभियान शुरू, BJP पर बड़ा हमला

कर्नाटक में प्रियंका वाड्रा द्वारा पीएम मोदी की आलोचना के बाद कांग्रेस ने 'CryPMPayCM' नाम से चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।

CryPMPayCM election campaign

CryPMPayCM election campaign by Congress: कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी की आलोचना के बाद #CryPMPayCM इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। कर्नाटक प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी ने पीएम को भाषणों को लेकर एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा की पीएम के भाषण पुरानी स्थितियों को लेकर हैं। उन्हें शायद ये नहीं पता कि अब स्थितियां बदल चुकी हैं।

कर्नाटक यूथ कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, "इन दिनों पीएम के भाषण मुझे मेरे पुराने फेसबुक फीड की याद दिलाते हैं, जो सिर्फ शिकायतों से भरा है। लेकिन अब स्टेटस को अपडेट का समय है समय है? #CryPMPayCM।"

कर्नाटक में कांग्रेस ने अब भाजपा पर हमला करने के लिए तरीका अपनाया है। इसके लिए कांग्रेस की ओर से 'पेसीएम क्राईपीएम' पोस्टर रिलीज किए गए। कांग्रेस का ये अभियान प्रियंका गांधी की ओर से पीएम मोदी को लेकर किए गए हमले के बाद आया। कर्नाटक यूथ कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और कर्नाटक के सीएम बोम्मई की तस्वीर के ऊपर एक क्यूआर कोड जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Karnataka election 2023: भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में किए हैं ये 15 बड़े वादे

क्यूआर कोड में पीएम मोदी और सीएम बोम्मई की तस्वीर के साथ वाले पोस्टर को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के उस बयान को भी शेयर कर रहें हैं जिसमें उन्होंने कहा था, 'पहला प्रधानमंत्री देखा है जो कि जनता के सामने रोकर कहता है कि उसे गाली दी जा रही है।'

दरअसल, प्रियंका गांधी ने यह बयान बागलकोटे की रैली में दिया था। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद #CryPMPayCM ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगा था।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: Varuna Seat पर कांटे की टक्कर, Siddaramaiah vs Somanna | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Karnataka: खड़गे के बाद अब उनके बेटे का पीएम मोदी पर विवादित बयान, कहा- 'नालायक बेटा'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+