CRPF हमला: आरोपी की हुई पहचान, आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट से है नाता

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिले के बिजबेहड़ा में हुए हमले के पीछे आरोपी आतंकी की पहचान कर ली है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जाहिद डास के रूप में हुई है और वह आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट का एक्टिव मेंबर है। बता दें कि इस हमले में सीआरपीएफ शहीद हो गया है जबकि एक स्थानीय 8 साल के मासूम बच्चे की भी मौत हो गई थी।

CRPF attack Identity of accused terrorist organization is related to Jammu and Kashmir Islamic State

पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाने वाले आरोपी पहचान हो गई है। शुक्रवार की सुबह हुए आतंकी हमले में जाहिद डास नाम के आरोपी की पहचान हुई है, वह आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है। जाहिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि कश्मीर घाटी में सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। इस दौरान आतंकी संगठनों के कई टॉप कमांडर भी मारे गए हैं। जिस वजह से आतंकी बौखलाए हुए हैं और सुरक्षाबलों को अपना निशाना बना रहे हैं।

CRPF attack Identity of accused

सीआरपीएफ के मुताबिक अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में सीआरपीएफ की एक टीम हाईवे की सुरक्षा में लगी हुई थी। इस दौरान घात लगाए आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक जवान घायल हुआ था, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद एक बच्चे की भी मौत हुई है। बता दें कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे हमेशा से ही आतंकियों के निशाने पर रहा है। रोजाना भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों का काफिला इस हाईवे से गुजरता है। जिस वजह से सुबह के वक्त रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) पूरे हाईवे की जांच करती है।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के सोपोर में सेना और आतंकियों के बीच चल रहा एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+