सेना को लेकर फर्जी खबर फैलाने के आरोप में शेहला रशीद के खिलाफ आपराधिक शिकायत, गिरफ्तारी की मांग
नई दिल्ली। JNU की पूर्व छात्रनेता और जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट की कार्यकर्ता शेहला रशीद के खिलाफ दिल्ली में एक आपराधिक शिकायत दायर की गई है। जिसमें कथित तौर पर भारतीय सेना और भारत सरकार के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है। यह शिकायत सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने दर्ज करवाई है। आपको बता दें कि शेहला ने रविवार को एक के बाद एक 10 ट्वीट करते हुए कहा था कि कश्मीर घाटी में हालात बेहद खराब हैं और सुरक्षाबल लोगों को परेशान कर रहे हैं।
Recommended Video

क्या कहा था शेहला रशीद ने
शेहला ने कई ट्वीट किए और कहा, 'सुरक्षा बल रात में लोगों के घरों में प्रवेश कर रहे हैं और लड़कों को उठा रहे हैं तथा घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। ये लोग जानबूझकर फर्श पर राशन फैला रहे हैं और चावल के साथ तेल मिला रहे हैं। शोपियां में, 4 लोगों को आर्मी कैंप में बुलाया गया और उनसे पूछताछ की गई (यातना दी गई)। उनके पास एक माइक रखा गया था ताकि पूरा इलाका उनकी चीख सुन सके, और आतंकित हो सके। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया।'

घाटी में दहशत कायम की जा रही है
घाटी के हालात पर ट्वीट करते हुए शेहला ने लिखा है कि घाटी में 7 बजे के बाद गैस स्टेशन, पेट्रोल पंप खुल रहे हैं, यह सिर्फ शहर, हाईवे पर ही उपलब्ध हैं। बहुत मुश्किल से लोगों को बेबी फूड मिल रहा है, लोगों के पास दवा खत्म हो गई है। श्रीनगर में बहुत ही कम लोगों को विरोध करने की अनुमति है, स्थानीय प्रेस पर प्रतिबंध लगा है, घर में एलपीजी गैस खत्म हो गई है, लोग खाना बनाने में मुश्किल का सामना कर रहे हैं।

सेना ने किया शेहला के दावों को खारिज
शेहला रशीद के इन दावों की हवा भारतीय सेना ने निकाल दी है। भारतीय सेना ने ट्वीट कर उनके दावों को बेबुनियाद बताया है। भारतीय सेना ने ट्वीट किया, 'शेहला राशिद द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद और खारिज हैं। ऐसी असत्यापित और फर्जी खबरें असामाजिक तत्वों और संगठनों द्वारा अनसुनी आबादी को भड़काने के लिए फैलाई जाती हैं।' आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में आज से प्राइमरी स्कूल खुल गए हैं और घाटी में हालात सामान्य हैं।

पहले भी विवादित ट्वीट कर चुकी हैं शेहला
यह पहली बार नहीं है जब शेहला ने इस तरह की अफवाहों को फैलाने का काम किया हो। इसी साल फरवरी में जब पुलवामा आतंकी हमला हुआ था तो उन्होंने कश्मीरी छात्रों की स्थिति पर फेक जानकारी फैलाने वाला ट्वीट किया था। जिसके बाद उनके खिलाफ उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। शेहला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 505, 153 और 504 के तहत केस दर्ज किया गया। तब शेहला पर धर्म के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप लगा था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications