कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर बड़ा हादसा, 3 की मौत, 10 घायल

चेन्नई। सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' की चेन्नई में हो रही शूटिंग के दौरान बुधवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे 3 लोगों की मौत हो गई। चेन्नई के ईवीपी स्टूडियो में क्रेन के क्रैश हो जाने के चलते असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस फिल्म फिल्म के डायरेक्टर एस शंकर को भी गंभीर चोटें आई हैं। लगभग 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

crane collapsed on sets of Kamal Haasan film Indian 2 3 people died 10 injured in chennai

रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार रात को इंडियन-2 फिल्म की शूटिंग के दौरान एक क्रेन अचानक से क्रेश हो गई। जिसमें डायरेक्टर एस शंकर के पर्सनल डायरेक्टर मधु, असिस्टेंट डायरेक्टर कृष्णा और एक स्टाफर चंद्रन की मौत हो गई। जबकि, डायरेक्टर शंकर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, जिस वक्त फिल्म के सेट पर हादसा हुआ उस समय कमल हासन सेट पर मौजूद थे। ये हादसा 19 फरवरी रात करीब 9.30 बजे हुआ।


इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कमल हसन अस्पताल पहुंचकर लोगों का हाल-चाल ले रहे हैं। ये हादसा हुआ उस समय फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग ईवीपी एस्टेट स्पॉट पर चल रही थी। जो चेन्नई के बाहरी इलाके में स्थित है। हालांकि अभी आधिकारित तौर पर 'इंडियन 2' टीम की तरफ से हादसे की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि फिल्म निर्माता एस. शंकर ने पोंगल के मौके पर अपनी अगली फिल्म 'इंडियन 2' की पहली झलक जारी की थी, जिसमें अभिनेता-राजनीतिज्ञ कमल हासन भी प्रमुख भूमिका में हैं। वर्ष 1994 की तमिल फिल्म 'इंडियन' के सीक्वल में काजल अग्रवाल प्रमुख भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+