सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष येचुरी का 34 साल की उम्र में कोरोना से निधन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) महासचिव सीताराम येचुरी के सबसे बड़े बेटे आशीष येचुरी का गुरुवार सुबह को कोरोना के कारण निधन हो गया।

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) महासचिव सीताराम येचुरी के सबसे बड़े बेटे आशीष येचुरी का गुरुवार सुबह को कोरोना के कारण निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। आशीष कोरोना वायरस से संक्रमित थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: CPM महासचिव Sitaram Yechury के बेटे का कोरोना से हुआ निधन | वनइंडिया हिंदी
     Ashish Yechury

    संक्रमण की शुरुआत में लगभग 2 सप्ताह पहले उन्हें होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें मेदांता में शिफ्ट कर दिया गया। आशीष (34) दिल्ली में किसी बड़े अखबार में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर थे।

    आशीष की मौत पर पूरे परिवार में गम का माहौल है। अपने बेटे की मौत पर सीताराम येचुरी ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेर बड़े बेटे का कोरोना के कारण निधन हो गया। मैं उन लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे उसे ठीक होने की उम्मीद दी और उसका इलाज किया, इसमें डॉक्टर, नर्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर शामिल हैं।'

    वहीं, सीताराम येचुरी के बेटे के निधन पर उनकी पार्टी ने भी दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने अपना दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'सीताराम येचुरी और इंद्राणी मजूमदार के बेटे आशीष येचुरी के निधन से हम दुखी हैं, उनकी मौत कोरोना के कारण हुई। वह 35 साल के थे। सीपीआ (एम) पोलित ब्यूरो इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है।'बेटे के निधन पर एक अन्य ट्वीट में सीताराम येचुरी ने लिखा, 'मुझे पता है कि इस दुख को केवल मैं ही नहीं झेल रहा हूं। इस महामारी ने बेहिसाब लोगों को मौत की नींद सुला दिया है।'

    वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी आशीष की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'यह विचलित करने वाली ख़बर है। इससे बड़ा नुक़सान और कुछ नहीं हो सकता। इस दुख की घड़ी में आपको शक्ति मिले। मेरी पूरी संवेदना आपके साथ हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+