महाराष्ट्र के मालेगांव में बरपा कथित गोरक्षकों का कहर, 2 को पीटा, जबरदस्ती कहलवाया जय श्री राम
देश के हर कोने में गाय और उससे जुड़ा व्यवसाय करने वालों के लिए ये दिन अच्छे साबित नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के मालेगांव का है।
नई दिल्ली। इन दिनों देश भर में कथित गोरक्षकों का आतंक मचा हुआ है। बीते महीने राजस्थान में पहलू खान को कथित गोरक्षकों ने मार डाला था ताजा मामला महाराष्ट्र के मालेगांव का है जहां कथित तौर पर बीफ बेचने के आरोप में दो लोगों की पिटाई की।

इतना ही नहीं भगवा गमछा कंधे पर रखे एक शख्स ने लोगों से जबरदस्ती से जय श्री राम कहने के लिए कहा।
घटना 26 मई की है जिसका वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने 29 मई को जारी किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से कथित गोरक्षक एक युवक को पीट रहे हैं और उससे जबरदस्ती जय श्री राम कहने को कह रहे हैं। इस दौरान कथित गोरक्षकों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं।
करते हैं मांस का व्यवसाय
जिन दो लोगों को ये कथित गो रक्षक पीट रहे हैं वो मांस का व्यवसाय करते हैं। कथित गोरक्षकों को शक था कि वो बीफ बेच रहे हैं और इसी के चलते उन्होंने धावा बोल दिया।
पुलिस की ओर से मिली जानकारी अनुसार घटना में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications