उत्तराखंड की मंत्री का बयान, गाय ऑक्सीजन लेती भी है और छोड़ती भी है
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित किए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस प्रस्ताव को विधानसभा में पशुपालन मंत्री मिनिस्टर रेखा आर्या ने रखा था। इस दौरान पशुपालन मंत्री ने कहा कि गाय एक मात्र ऐसा जीव है जो ऑक्सीजन लेती है और ऑक्सीजन छोड़ती भी है। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिलने से इनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे ताकि गोवध बंद हो सके।
ये भी पढ़ें: सियासी घमासान के बीच फ्रांस में वायुसेना कर रही है राफेल विमान का परीक्षण

रेखा आर्या ने कहा कि गाय को मां का रूप माना गया है। उन्होंने कहा कि बच्चे को मां का दूध उपलब्ध न होने पर गाय के दूध को वैज्ञानिक दृष्टि से उसका सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना गया है। पशुपालन मंत्री ने कहा कि गाय का सम्मान भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में भी गाय का जिक्र मिलता है।
उन्होंने कहा कि गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। रेखा आर्या के प्रस्ताव को सदन में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि राष्ट्रमाता का दर्जा देने के बाद गाय का अपमान न हो। उन्होंने कहा कि गाय इधर-उधर भूख से व्याकुल घूमती या दम तोड़ती दिखायी न दे, इसपर भी ध्यान देना होगा।
ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के शोपियां में अगवा तीन पुलिसकर्मियों की आतंकियों ने की हत्या
-
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
उत्तराखंड: नंदौर वन्यजीव अभ्यारण्य ने जैव विविधता गैलरी का अनावरण -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications