जम्मू कश्मीर के शोपियां में अगवा तीन पुलिसकर्मियों की आतंकियों ने की हत्या

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में संदिग्ध आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के तीन विशेष अधिकारियों (एसपीओ) और एक जवान को अगवा कर लिया है।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में अगवा किए गए चार में से तीन पुलिसकर्मियों की आतंकियों ने हत्या कर दी है। वहीं, एक पुलिसकर्मी को आतंकियों ने छोड़ दिया है। सुरक्षाबलों को तीनों पुलिसकर्मियों के शव मिल गए हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों के मन में दहशत पैदा करने के मकसद से आतंकियों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया है। इन चारों पुलिसकर्मियों को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां से अगवा किया गया था, जिनमें जम्मू कश्मीर पुलिस के तीन विशेष अधिकारी (एसपीओ) और एक जवान शामिल था।

indian army

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आतंकियों ने जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस में काम कर रहे अफसरों और जवानों के 11 रिश्‍तदारों को अगवा कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने भी हिजबुल के तीन आतंकियों के रिश्‍तेदारों को हिरासत में ले लिया। अपहरण करने वाले आतंकी इससे बौखला गए और उन्होंने पुलिस अफसरों के रिश्‍तेदारों को रिहा कर दिया।

कुछ दिन पहले जम्मू कश्‍मीर के अनंतनाग में भी आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था। अनंतनाग के अच्‍छाबल में हुए इस हमले में एक आतंकी को मार गिराया गया था। आतंकियों ने रात के अंधेरे में पुलिस पार्टी को निशाना बनाया था लेकिन इस हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया था। जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार पुलिसकर्मियों को निशाना बना रहे हैं।

भारतीय जवान के साथ बर्बरता
इससे पहले बुधवार को पाकिस्तानी सेना की बैट टीम ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। बैट टीम ने बीएसएफ के एक जवान के शव के साथ बर्बरता की। यह जवान कुछ दिनों पहले गायब हो गया था और बाद में उस जवान का शव मंगलवार को जम्‍मू स्थित भारत-पाकिस्‍तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बरामद हुआ। मृत जवान के शव के साथ पाकिस्‍तान की सेना ने बर्बरता की और उसका सिर कलम करने की भी कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+