देश में 24 घंटों के भीतर कोविड-19 के 69652 नए केस आए, कुल मामले 28 लाख से अधिक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब संक्रमण के कुल मामले 28 लाख से भी अधिक हो गए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,652 मामले सामने आए हैं और 977 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,36,926 है, जिसमें 6,86,395 सक्रिय मामले, 20,96,665 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 53,866 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India : देश में 28 लाख के पार मामले,24 घंटें में रिकॉर्ड 69 हजार नए केस | वनइंडिया हिंदी
    पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से कम

    पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से कम

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि देश में एक दिन के भीतर 9 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं। राहत की खबर ये है कि पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से भी कम है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 19 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,26,61,252 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 9,18,470 सैंपल की टेस्टिंग बुधवार को की गई है।

    कहां कितने मामले?

    कहां कितने मामले?

    हरियाणा में एक दिन के भीतर 994 नए मामले, 758 रिकवरी और 10 मौतें दर्ज की गई हैं। 7,307 सक्रिय मामलों, 42,056 रिकवरी और 567 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या 49,930 हो गई है। राजस्थान में 1,312 नए मामले और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले बढ़कर 65,289 हो गए हैं, जिनमें 14,416 सक्रिय मामले और 910 मौतें शामिल हैं। उत्तराखंड में 264 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 13,225 हो गई है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 5,156 मामले, 5,620 डिस्चार्ज और 53 मौतें दर्ज की गई हैं। अब राज्य में सक्रिय मामले 49,645 हो गए हैं। अब तक कुल 1,15,227 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 2,638 लोगों की मौत हुई है।

    पश्चिम बंगाल में 3,169 नए केस आए

    पश्चिम बंगाल में 3,169 नए केस आए

    पश्चिम बंगाल में 3,169 नए मामले और 53 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,25,922 हो गई है, जिसमें 27,678 सक्रिय मामले और 2,581 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटों के भीतर 13,165 नए कोविड-19 मामले और 346 मौतें दर्ज की गई हैं। 9,011 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। राज्य में कुल मामले बढ़कर 6,28,642 हो गए हैं, जिनमें 1,60,413 सक्रिय मामले, 21,033 मौतें और 4,46,881 रिकवर मामले शामिल हैं। यहां मुंबई शहर में 1,132 नए मामले, 864 रिकवरी और 46 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,31,542 हो गई है, जिनमें 17,917 सक्रिय मामले, 1,06,057 रिकवर मामले और 7,265 मौतें शामिल हैं।

    कर्नाटक में 2,49,590 हुए कुल मामले

    कर्नाटक में 2,49,590 हुए कुल मामले

    कर्नाटक में 8,642 नए मामले, 7,201 डिस्चार्ज और 126 मौतें दर्ज की गई हैं। 81,097 सक्रिय मामलों, 1,64,150 डिस्चार्ज मामलों और 4,327 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 2,49,590 हो गई है। पंजाब में 1,693 नए मामले, 941 रिकवरी और 24 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 36,083 हो गई है, जिसमें 22,703 रिकवर मामले, 12,460 सक्रिय मामले और 920 मौतें शामिल हैं। चंडीगढ़ में 91 मामले और 1 मौत दर्ज की गई है। मामलों की कुल संख्या 2,396 हो गई है, जिनमें 1,012 सक्रिय मामले, 1,351 रिकवरी और 31 मौतें शामिल हैं। तमिलनाडु में 5,795 नए मामले, 6,384 रिकवरी और 116 मौतें दर्ज की गई हैं। कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,449 हो गई है, जिसमें 53,155 सक्रिय मामले, 2,96,171 रिकवर मामले और 6,123 मौतें शामिल हैं।

    जम्मू कश्मीर में 11 मरीजों की मौत

    जम्मू कश्मीर में 11 मरीजों की मौत

    जम्मू कश्मीर में 708 नए मामले, 611 रिकवरी और 11 मौतें दर्ज की गई हैं। केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल मामलों की संख्या 30,034 हो गई है, जिसमें 6,965 सक्रिय मामले, 22,497 रिकवरी और 572 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,398 नए मामले, 1,320 रिकवरी और 9 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां मामलों की कुल संख्या 1,56,139 हो गई है, जिसमें 1,40,767 रिकवर मामले, 11,137 सक्रिय मामले और 4,235 मौतें शामिल हैं। केरल में 2,333 नए मामले, 1,217 रिकवरी और 7 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब 17,382 सक्रिय मामले हैं और 32,611 मामले रिकवर हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,306 हो गई है और मरने वालों का आंकड़ा 19 पर स्थिर है।

    Good News: भारत में कोरोना पॉजिटिव दर में आई गिरावट, नए अवरोधों में भी दिखा है ठहराव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+