कोरोना की दूसरी लहर ने मचाया कोहराम, हर घंटे 10,000 से ज्यादा नए मामले, 60 से ज्यादा मौत

नई दिल्ली, अप्रैल 20। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचा रखा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। देश में लोगों की मौत हो रही है। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक रविवार से हर घंटे देश भर में 10000 कोरोना संक्रमण के मामले रिपोर्ट दर्ज किए जा रहे हैं जबकि हर घंटे में कोरोना वायरस से 60 लोगों की मौत हो रही है।

18 दिनों में तीन गुना से ज्यादा बढ़े मामले

18 दिनों में तीन गुना से ज्यादा बढ़े मामले

कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की संख्या जहां पिछले 20 दिनों में तीन गुनी से ज्यादा हो गई है। 1 अप्रैल को भारत में हर घंटे 3013 केस और 19 मौतें रिकॉर्ड की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक एक अप्रैल को 24 घंटे में 72,330 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 459 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई थी।

इसके 18 दिन बाद बीते रविवार को देश भर में 2,61,500 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए जबकि 1501 लोगों की वायरस संक्रमण से मौत हो गई। यानि कि हर घंटे 10,895 संक्रमण और 62 मौतें दर्ज की गईं।

19 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

19 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

सोमवार को भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 1619 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़ों के साथ भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 19 लाख को पार कर गई है। सोमवार को अगर हर घंटे का आंकड़ा देखें तो 11,408 संक्रमण के मामले सामने आए जबकि 67 लोगों की प्रतिघंटे मौत हुई है।

मंगलवार को भी हालात कुछ खास ठीक नहीं रहे हैं। देश में 2,59,170 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं जबकि 1761 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस हिसाब से देखा जाए तो मंगलवार को 10,798 लोग हर घंटे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि मौतों का संख्या बढ़कर 73 पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में स्थिति भयावह

महाराष्ट्र में स्थिति भयावह

राज्यों की बात करें तो पिछले कुछ सप्ताह से संक्रमण और मौतों की संख्या के मामले में पहले नंबर के साथ महाराष्ट्र में स्थिति भयावह है। 1 अप्रैल राज्य में 39,544 संक्रमण के मामले और 227 मौतें रिकॉर्ड हुईं यानि 1647 केस और 9 मौतें हर घंटे दर्ज की गई हैं। रविवार को महाराष्ट्र में 68,631 संक्रमण के मामले और 503 मौतें हुई थीं। हर घंटे में 2,859 नए केस और 20 मौत हुई थीं।

सोमवार को महाराष्ट्र में संक्रमण और मौतों की संख्या में कमी आई है और 58,824 संक्रमण के माले और 351 मौत रिकॉर्ड की गई। हर घंटे के आकड़ा देखा जाए तो 2455 नए मामले और 14 मौत दर्ज की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+