COVID INDIA: 24 घंटे में मिले 2527 नए मरीज, 1656 हुए ठीक, सक्रिय मामले 15 हजार के पार

नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना महामारी का खौफ तो खत्‍म हो चुका। मगर, कुछ जगहों पर बढ़ रहे मरीज चिंता का व‍िषय बनने लगे हैं। अकेले दिल्‍ली में कोरोना के हजार से ज्‍यादा मरीज मिले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में देशभर में 2,527 नए कोरोना मरीजों का पता चला है। इससे सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर एक बार फिर 15 हजार के पार चला गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि, देशभर में अब 15,079 सक्रिय मरीज हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: फिर बढ़ा कोरोना का खौफ, 24 घंटे में 2,527 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    COVID India: 2527 new patients and 1656 recoveries in last 24 hours, 15079 Active Now

    कोरोनावायरस का डेली पॉजिटिवटी रेट 0.56% है। करोड़ों की आबादी के औसत में इतना यूं तो बहुत कम है, लेकिन थोड़ी-थोड़ी बढोत्‍तरी भी चिंता बढ़ा देगी। कोरोना से पीडि़त 33 लोगों ने कल दम तोड़ दिया। इसके साथ ही कोरोना के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा 522149 हो गया। वैसे तो भारत में अब तक करोड़ों लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। हालांकि, सक्रिय मरीजों की संख्‍या बढ़ना एक बार फिर चिंता का सबब बन रहा है।

    COVID India: 2527 new patients and 1656 recoveries in last 24 hours, 15079 Active Now

    भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि, बीते रोज लोगों को वैक्सीन के 19,13,296 डोज दिए गए। इससे कुल डेाज की संख्या 1,87,46,72,536 जा पहुंची है। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 42517724 जा पहुंची है। जिसमें से कल ही के दिन 1656 ठीक हुए।

    COVID India: 2527 new patients and 1656 recoveries in last 24 hours, 15079 Active Now

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+