COVID India: 24 घंटे में मिले 18819 नए मरीज, 39 ने दम तोड़ा, सक्रिय मामले 1 लाख के पार

नई दिल्ली। दुनिया के दूसरे सर्वाधिक आबादी वाले देश भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना के 18,819 नए मरीज मिले हैं, जबकि 39 लोगों की मौत हुई है। कल के मुकाबले आज कई फीसदी ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। साथ ही डेली कोविड पॉजिटिवटी रेट 4.16% दर्ज की गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid-19 ने फिर पकड़ी रफ्तार, WHO ने चेताया | वनइंडिया हिंदी |*News
    COVID India: 18819 new patients and 13827 recoveries in last 24 hours, 104555 Active Now

    सक्रिय मरीज 1 लाख के पार
    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, देशभर में कोरोना के अब 1,04,555 सक्रिय मरीज हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4.35 करोड़ हो गई है। वहीं, सरकारी आंकड़ों में अब तक 52,5116 लोगों की देश में कोरोना से मौत हो चुकी है। कल ही की बात की जाए तो देशभर में 39 लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे कोविड डेथ रेट बढ़कर 1.21 फीसदी हो गई है।

    COVID India: 18819 new patients and 13827 recoveries in last 24 hours, 104555 Active Now

    चिंता की बात यह है कि, अब दिनों-दिन कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं, फिलहाल देशभर में 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.24 फीसदी हो गया है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.55 फीसदी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 13827 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 28 लाख, 22 हजार, 493 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

    COVID India: 18819 new patients and 13827 recoveries in last 24 hours, 104555 Active Now

    वैक्सीनेशन की बात की जाए तो कोरोनावायरस से बचाव के लिए देशभर में लोगों को 14,17,217 डोज दी गईं। इसके साथ ही अब तक वैक्सीन की कुल 1,97,61,91,554 डोज दी जा चुकी हैं। हर रोज विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर्स पर लाखों लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+