COVID: भारत में नए मामले 2 लाख से कम, लेकिन 24 घंटों में 1192 लोगों ने जान गंवाई, देखिए आंकड़े
नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना महामारी की लहर थम गई है। यहां रोज मिल रहे कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 2 लाख से नीचे आ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, पिछले 24 घंटों में देश में 1,67,059 नए मरीज मिले। वहीं, 1192 मौतें हुईं और 2,54,076 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

भारत में कोरोना के सक्रिय मरीज भी घट रहे हैं और यह संख्या फिलहाल 17,43,059 (4.20%) है। वहीं, कोरोना के प्रकोप का डेली पॉजिटिवटी रेट 11.69% हो गया है, जो कि कुछ कम ही हुआ है। वहीं, देशभर में लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,66,68,48,204 डेाज दी जा चुकी हैं। सरकार ने कहा है कि, यह टीकाकरण अभियान अभी चलता रहेगा।

Recommended Video
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना महामारी के कुल मामले अब तक 4,14,69,499 पहुंच गए हैं। जिनमें से रिकवरी का आंकड़ा 3,92,30,198 है। वहीं, मौत के आंकड़े को देखें तो यह संख्या 4,96,242 पहुंच गई है। कुल कोरोना टेस्ट की बात की जाए तो यह संख्या 73,04,26,485 हो गई है।
वैक्सीनेशन की बात करें तो कल देशभर में लोगों को वैक्सीन की 61,45,767 डोज दी गईं। इसके अलावा कल कोरोना से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा देखें तो संख्या 2,54,076 पर पहुंच गई है।
कोरोनावायरस के वैश्विक आंकड़े:












Click it and Unblock the Notifications