देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,624 नए केस मिले, 341 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना का तांडव जारी है, हालांकि केस में कमी आई है। रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,624 नए मामले सामने आए और 341 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा और इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,00,31,223 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,05,344 हो गई है। बता दें कि देश में बीते सात दिन से 30,000 से कम नए मामले सामने आए हैं।
Recommended Video

आईसीएमआर ने कहा है कि 19 दिसंबर तक देश में 16,11,98,95 कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 11,07,681 टेस्ट केवल शनिवार को हुए हैं। कोरोना से जंग लड़ रहे पूरे देश को बेसब्री से कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन आने से पहले भारत सरकार उसके टीकाकरण की योजना पर काम कर रही है। हालांकि सरकार ने इस काम के लिए राज्य सरकारों की भी मदद मांगी है, लेकिन इस बीच खबर ये है कि भारत में कोरोना वैक्सीन आने के बाद एक दिन में 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज्यादा
मालूम हो कि भारत दुनिया का दूसरा देश है जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार चली गई है। पहला देश अमरीका है। भारत में कोरोना के कुल मामले 1,00,04,599 रिकॉर्ड किए गए हैं। शनिवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की 22वीं बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया था कि भारत का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे ज्यादा 95.46 फीसदी है। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने ताजा बयान में कहा कि स्वदेशी वैक्सीन को तैयार कर लिया गया है और हमारे पास 30 करोड़ लोगों को टीकाकरण की क्षमता होगी।
भारत में 16 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट हो चुके हैं
उन्होंने कहा कि हमारे देश में मृत्य दर दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है, जो कि 1.45 फीसदी है। पूरे भारत में 16 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। हमारे वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञ वैक्सीन बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में जीनोम अनुक्रमण और कोरोना वायरस आइसोलेशन और स्वदेशी टीका विकसित किया गया है जो 6 से 7 महीने के अंदर भारत में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाने में समर्थ होगा।












Click it and Unblock the Notifications