Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 28,326 नए मामले, 260 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 26 सितंबर। देश में कोरोना के केस में गिरावट आई है लेकिन अभी भी काफी सावधान रहने की जरूरत है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 28,326 नए केस सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत भी हुई है, जबकि 26,032 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 3,36,52,745 हो गए हैं तो वहीं इंडिया में सक्रिय मामले 3,03,476 हो गए हैं। जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 4,46,918 हो गया है और टोटल रिकवरी 3,29,02,351 लोगों की हो चुकी है जबकि देश में अब तक 85,60,81,527 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। बीते 24 घंटों में 68,42,786 लोगों को कोरोना का टीका लगा है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोरोनावायरस के 28 हजार नए मामले, COVID19 अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 28,326 नए मामले

    ये तो पूरे देश का आंकड़ा है तो वहीं बीते 24 घंटों के दौरान केरल में कोरोना वायरस के16,671 मामले सामने आए और 120 लोगों की मौत हुई है तो वहीं मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,478 नए मामले सामने आए और 2 मौतें हुई हैं। तो वहीं पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना वायरस के 762 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत कोविड से हुई है। अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें को बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 202 नए मामले सामने आए और 4 लोगों की मृत्यु हुई।

    24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 28,326 नए मामले

    जबकि कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 787 नए मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 85 करोड़ के पार पहुंच गया है और कल शाम तक वैक्सीन की 62 लाख से ज्यादा डोज दे दी गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है इसलिए सबको काफी अलर्ट रहने की आवश्यकता है क्योंकि अक्टूबर में त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा, ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है।

    24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 28,326 नए मामले

    इससे पहले नीति आयोग ने चेतावनी दी थी कि कोरोना का टीका लगने के बाद भी हर व्यक्ति को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। लोगों को समझना होगा कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है इसलिए लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त इस बात का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+