Covid19 in India: नहीं थम रही रफ्तार, सिर्फ अगस्त में भारत में 20 लाख लोग कोरोना से संक्रमित
Covid19 in India: नहीं थम रही रफ्तार, सिर्फ अगस्त में भारत में 20 लाख लोग कोरोना से संक्रमित
नई दिल्ली। Covid19 in India, भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस महामारी से भारत समेत दुनियाभर में तबाही मची है और अब कोरोना का संक्रमण भारत में चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया है। अगर सिर्फ अगस्त महीने में कोरोना संक्रमण के आंकड़े को देखें तो 20 लाख लोग सिर्फ 1 महीने में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 28859 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है।
Recommended Video

बेलगाम हुई कोरोना की रफ्तार
भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बेलगाम हो गई है। कोरोना मरीजों की संख्या देश में तेज रफ्तार से बढ़ रही है। अगस्त 2020 में भारत में 20 लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। आपको बता दें कि ये आंकड़े दुनियाभर में किसी भी देश में आए कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे ज्यादा है। सिर्फ अगस्त में भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 19,87,705 को पार कर गई, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 19,04,462 था।

अगस्त में 28859 लोगों की गई जान
कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या पर नजर डाले को सिर्फ अगस्त महीने में देश में 28859 लोगों की जान कोरोना वायरस के कारण चली गई। कोरोना से मौत के मामले अगस्त में जुलाई महीने के मुकाबले दोगुने थे। भारत में अगस्त महीने में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं मौत के मामले में अगस्त महीने में अमेरिका में 31 हजार लोगों की मौत हो गई, जबकि ब्राजील में 29,565 लोगों की।

भारत में अब तक कितने मामले
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत में आंकड़ा 36 लाख को पार कर चुका है। ताजा आंकड़ों के मुकाबले 31 अगस्त तक भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 36.8 लाख को पार कर गए। वहीं अब तक 2,774,801 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 64,469 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण के मामले में विश्व में भारत तीसरे नबर पर पहुंच चुका है। उससे आगे ब्राजील और अमेरिका है। जिस रफ्तार से देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, उससे चिंता बेहद बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications