Covid-19:ओडिशा में जल्द ही 300 बेड की क्षमता के दो और नए अस्पताल बनेंगे

नई दिल्ली- कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में ओडिशा ने एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा दिया है। इस महामारी से निपटने के लिए राज्य में कुल 300 अतिरिक्त बिस्तरों के क्षमता वाले दो अस्पताल जल्द बनकर तैयार होंगे। बता दें कि ओडिशा ने पहले से ही कोरोना वायरस से निपटने के लिए कुल 1,950 बिस्तरों के क्षमता वाले 10 अस्पताल तैयार कर लिए हैं। उनमें अब 300 अतिरिक्त बेड की क्षमता बढ़ने के बाद कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश के पास कुल 2,250 बेड की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। (तस्वीर प्रतीकात्मक)

Covid-19-Odisha will soon have two new hospitals with a capacity of 300 beds

ओडिशा में जो दो नए अस्पताल कोविड-19 के लिए तैयार होने वाले हैं, उसे नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (नाल्को) और पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के साथ साझेदारी में तैयार किया जा रहा है। नबंरगपुर में 200 बेड के कोविड-19 अस्पताल के लिए नाल्को ने फंड के इंतजाम किए हैं तो पारादीप पोर्ट ट्रस्ट ने जगतसिंहपुर जिले के पारादीप शहर में 100 बेड के अस्पताल बनाने में मदद पहुंचाने का वादा किया है। अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा कोविड-19 के इलाज के लिए कुल 34 अस्पताल बनाने की योजना पर काम कर रहा है, उसके बाद उसके पास सिर्फ कोविड-19 के इलाज के लिए कुल 6,000 बेड उपलब्ध हो जाएंगे।

सरकार के अधिकारी ने बताया कि नबरंगपुर में कोविड-19 अस्पताल के लिए नाल्को, जिला प्रशासन और क्रिश्चियन हॉस्पिटल के बीच एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है। इस मौके पर नाल्को के सीएमडी श्रीधर पात्रा ने कहा कि नवरत्न पब्लिक सेक्टर यूनिट पहले भी प्राकृतिक आपदाओं के वक्त ओडिशा की जनता के साथ खड़े रहे हैं। इस बार संकट और ज्यादा चुनौतीपूर्ण और बहुत बड़े पैमाने पर है और ऐसे में हम नाल्को की ओर से जो भी संभव होगा सहयोग के लिए तैयार हैं। इसी तरह के एक एमओयू पर हस्ताक्षर जगतसिंहपुर जिले के कलेक्टर, चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर और पारादीप पोर्ट ट्रस्ट की ओर से भी किए गए हैं। जिसके तहत पारादीप में कोविड-19 के इलाज के लिए समर्पित हेल्थकेयर सेंटर बनाया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+