Covid-19: ब्रिटेन के हालात पर भारत सतर्क, 7 दिसंबर के बाद कर्नाटक आए यात्रियों की मांगी गई लिस्ट

Karnataka Corona Update: पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस जैसे देशों ने वैक्सीन बना ली है। साथ ही उसकी डोज अब जनता को धीरे-धीरे दी जा रही है। इस बीच ब्रिटेन में एक नई मुसीबत आ गई, जहां कोरोना वायरस का एक नया स्ट्रोन मिला है। जिस वजह से वहां के कई इलाकों में सख्त लॉकडाउन लागू किया गया है। ब्रिटेन के हालात को देखते हुए सोमवार को भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आपात बैठक की। साथ ही ब्रिटेन से आए नागरिकों की कड़ी मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए।

corona

वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) के तहत बड़ी संख्या में यात्री ब्रिटेन से कर्नाटक के बेंगलुरु और मेंगलुरु आए थे। अब कोरोना के नए स्ट्रेन का मामला पता चलते ही कर्नाटक सरकार (Karnataka government) सतर्क हो गई है। साथ ही 7 दिसंबर 2020 के बाद राज्य में आए सभी यात्रियों की लिस्ट एयरपोर्ट मैनेजमेंट से मांगी गई है। इसके अलावा सरकार ने निर्देश दिया है कि जो भी लोग ब्रिटेन से आ रहे हैं, उनका RT-PCR टेस्ट जरूर किया जाए, वहीं जो अन्य एयरपोर्ट से आ रहे उनके लिए भी ऐसी व्यवस्था की जाए। इसके अलावा भी सरकार ने राज्य में कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

फ्लाइट्स का संचालन बंद
भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। मंत्रालय के मुताबिक फ्लाइट्स पर रोक 22 दिसंबर रात 23.59 बजे से प्रभावी होगी और 31 दिसंबर 2020 की रात 23.59 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान भारत से ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट्स भी अस्थायी तौर पर रद्द रहेंगी। वहीं एहतियात के तौर पर ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों (22 दिसंबर रात 23.59 बजे से पहले उड़ान भरने वाली या भारत पहुंचने वाली) के यात्रियों को भारतीय एयरपोर्ट पर पहुंचने पर अनिवार्य रूप से RT-PCR टेस्ट कराना होगा। केवल यात्री उड़ानों को निलंबित किया गया है। कार्गो उड़ानों का संचालन पहले की तरह जारी है। यूरोपीय यूनियन के भी कई देशों ने भी ब्रिटेन से उड़ानों का संचालन बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+