Covid 19: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2468 नए मामले, एक्टिव केस में काफी गिरावट

covid 19 in india: देश में पिछले 24 घंटे में 2468 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कुल रिकवरी दर लगभग 98.74 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर: covid 19 in india: देश में पिछले 24 घंटे में 2468 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कुल रिकवरी दर लगभग 98.74 प्रतिशत तक पहुंच गई है। अभी तक कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,40,39,883 पहुंच गया है। देश में एक्टिव केस में गिरावट आई है। इसके साथ ही बुधवार को सक्रिय मामलों की संख्या 33,318 हो गई है।

प्रतीकात्मक फोटो

वहीं मंगलवार को सक्रिय मामलों की संख्या 34,598 थी। एक दिन में एक्टिव केस में गिरावट आई है। 34,598 से घटकर 33,318 हो गई है। 1,280 मामलों की गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.07 प्रतिशत है। देश में कोरोना से मौत होने वाली की कुल संख्या 5,28,733 पहुंच गई है।

कल 15 मरीजों की मौत

कोरोना की रफ्तार जो देख रही है, इससे साबित होता है कि वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण के मामलों का उतार-चढ़ाव जारी है। 4 अक्टूबर मंगलवार को बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1968 नए मामले सामने आए थे। वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना से 15 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं, 03 अक्टूबर को कोरोना वायरस के 3 हजार 11 केस सामने आए थे और 24 घंटों में कोरोना से 28 मरीजों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में कोवड-19 के 3011 नए केस, एक दिन में 28 मरीजों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+