Covid-19 India:बीते 24 घंटे में 3.92 लाख आए कोरोना केस, 3,689 लोगों की मौत, जानें अपडेट
Covid-19 India:बीते 24 घंटे में 3.92 लाख आए कोरोना केस, 3,689 लोगों की मौत, जानें अपडेट
नई दिल्ली, 02 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी का प्रकोप जारी है। रविवार (02 मई) को भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,92,488 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 3,689 लोगों की मौत हुई है और 3,07,865 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस से 2,15,542 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव कोविड-19 मरीजों की संख्या 33,49,644 है। वहीं डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,59,92,271 है। देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,95,57,457 हो गई है।
Recommended Video
भारत में अब तक 15,68,16,031 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई है। वहीं बीते 24 घंटे में 18,26,219 लोगों को टीका लगा है। देश में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था। 01 मई से 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है। हालांकि कई राज्यों में वैक्सीन की कमी की वजह से 18+ वालों को फिलहाल वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है।
देश में शनिवार को 4 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस सामने आए थे। देश में पिछले कई दिनों से कोविड-19 के दैनिक आंकड़े साढ़े तीन लाख से ज्यादा हैं।
भारत में कोरोना के इस हालत को देखते हुए कई वैश्विक मेडिकल एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि भारत में संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत है। अमेरिका के डॉक्टर एंथोनी फाउची ने भारत को सलाह देते हुए कहा है कि कुछ हफ्तों के लिए पूरे देश को शटडाउन कर देना चाहिए। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया कि इससे भारत में कोरोना का चेन खत्म होगा और कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आएगी।