Covid 19 India: 24 घंटे में 437 लोगों ने तोड़ा दम, नए मरीजों का आंकड़ा 10 हजार से कम हुआ

नई दिल्ली। आबादी के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश भारत में कोरोना के पीड़ितों की तादाद अभी 1 लाख से ज्यादा है। वहीं, बीते 24 घंटों में वायरस की वजह से जान गंवाने वालों की संख्‍या भी बढ़ी है। अभी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, कल देशभर में 437 मौतें हुईं। जिसके साथ मौतों का कुल आंकड़ा 4,66,584 जा पहुंचा। वहीं, कोरोना के कुल मामले- 3,45,35,763 हो गए हैं। जिनमें से 3,39,57,698 रिकवरी भी हुई हैं। हालांकि, सक्रिय मरीज अभी 1,11,481 हैं।

Recommended Video

    COVID-19 Update India: कोरोनावायरस के 9,283 नए केस दर्ज, जानें देश का पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    नए मरीजों का आंकड़ा 10 हजार से नीचे चला गया

    नए मरीजों का आंकड़ा 10 हजार से नीचे चला गया

    उधर, रोज नए मिल रहे मरीजों का आंकड़ा भी फिर 10 हजार से नीचे चला गया है। कल संक्रमण के 9,283 नए मामले दर्ज किए गए। एक और अच्छी बात यह है कि ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी बढ़ रही है। कल 10,949 लोग ठीक हुए।

    वैक्सीनेशन 118 करोड़ के पार पहुंचा

    वैक्सीनेशन 118 करोड़ के पार पहुंचा

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यह भी बताया गया कि, लोगों को कल पूरे दिन में वैक्सीन के 76,58,203 डोज दिए गए। इसी के साथ भारत में कुल वैक्सीनेशन 1,18,44,23,573 तक पहुंच गया।

    यहां कुल मौतें 482 हो चुकीं

    यहां कुल मौतें 482 हो चुकीं

    पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिज़ोरम में कल कोरोना वायरस के संक्रमण के काफी कम मामले सामने आए। संक्रमण के कुल मामले अब 132320 हो गए हैं। जिनमें से अब सक्रिय मामले 4,247 हैं, वहीं कुल डिस्चार्ज 127591 हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि, मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में 465 लोग डिस्चार्ज हुए। इस दौरान 3 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। वहीं, अब तक कुल मौतें 482 हो चुकी हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+