COVID 19 India: दिवाली बाद सुधरे हाल, 24 घंटे में मिले 10929 नए मरीज और 12509 हुए ठीक

नई दिल्ली। कोविड-वैक्सीनेशन में महारत हासिल करने के बावजूद भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले पूरी तरह काबू में नहीं आए। यहां रोज अब भी 10 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते रोज अकेले केरल में कोरोना से 46 मौतें हुईं। वहीं, एक दिन में 6,580 नए मामले सामने आए।

24 घंटों में 12,509 लोग ठीक हुए

24 घंटों में 12,509 लोग ठीक हुए

पूरे देश की बात करें तो पिछले 24 घंटों में भारत में 10,929 नए मामले सामने आए, 392 मौतें हुईं और 12,509 लोग ठीक हुए। वहीं; सक्रिय केसलोड 1,46,950 पर खड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि, सरकार का वैक्सीनेशन ड्राइव तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में अब तक कुल टीकाकरण 1,07,92,19,546 पर पहुंच गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, कोरोनावायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 5 नवंबर 2021 तक 61,39,65,751 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से कल 8,10,783 नमूनों का परीक्षण किया गया।

केरल में हालत अभी भी काफी खराब

केरल में हालत अभी भी काफी खराब

दक्षिण भारतीय राज्य केरल में कोरोना वायरस पीड़ितों की पिछले 24 घंटों में 7,085 रिकवरी हुईं। जिसके साथ कुल रिकवरी बढ़कर 48,94,435 हो गईं। वहीं, यहां एक दिन में कुल मौतें भी बढ़कर 33,048 तक पहुंच गई हैं। केरल के पड़ोसी राज्य कर्नाटक की बात करें तो वहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 214 नए मामले आए। 286 मरीज़ ठीक हुए और 7 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसके अलावा यहां कुल मामले 29,89,489, कुल रिकवरी 29,43,170, कुल मौतें 38,102 और सक्रिय मामले 8,188 दर्ज किए गए हैं।

असम का हाल

असम का हाल

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम में कोरोना वायरस के 239 नए मामले सामने आए, 210 रिकवरी और 5 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
सक्रिय मामले- 2,107
कुल मामले- 6,11,895
कुल रिकवरी- 6,02,417
कुल मौतें- 6,024

बंगाल का हाल

बंगाल का हाल

पूर्वी भारतीय राज्य प. बंगाल में कोरोना वायरस के 763 नए मामले सामने आए, 806 रिकवरी हुईं और 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
सक्रिय मामले: 8,137
कुल मामले: 15,97,095
कुल डिस्चार्ज: 15,69,757
कुल मौतें: 19,201

राजधानी दिल्ली का हाल

राजधानी दिल्ली का हाल

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए, 7 रिकवरी हुईं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई।
कुल मामले: 14,40,035
कुल डिस्चार्ज: 14,14,616
कुल मौतें: 25,091
सक्रिय मामले: 328

आर्थिक राजधानी का हाल

आर्थिक राजधानी का हाल

मुंबई में कोरोना वायरस के 238 नए मामले सामने आए, 276 रिकवरी हुई और 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 7,57,272
कुल रिकवरी: 7,35,135
कुल मौतें: 16,269
सक्रिय मामले: 3,326

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+